Showing posts with label ब्लॉगजगत में तूफ़ान. Show all posts
Showing posts with label ब्लॉगजगत में तूफ़ान. Show all posts

Tuesday, September 4, 2012

आलोचनाओं का बाज़ार गर्म है

हर तरफ गहमा-गहमी है ! जिसे देखो वही आलोचनाओं में व्यस्त है ! एक छोटे से सम्मलेन ने ब्लॉगर्स के दिमाग को आच्छादित कर विचार-शून्य बना दिया है ! ऐसा प्रतीत होता है मानो दुनिया के सारे व्यापार ही ठप हो गए हों ! कबसे इंतज़ार में हूँ की ये आलोचनाओं का दौर ख़त्म हो जाए और कुछ पढने-गुनने लायक बाज़ार में आ जाए ! लेकिन नहीं, निंदा का ये तूफ़ान तो उफान पर है ! रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता ९.७ के आस पास आंकी जा रही है ! कुछ छोटे-मोटे समारोह और सम्मलेन जिसका अस्तित्व न ही व्यक्तिगत जीवन में है , न ही देश के विकास से सरोकार रखता है , उसे कहीं महिमामंडित करते हैं तो कहीं आलोचनाओं के साथ जबरदस्ती परोसते हैं ! टाइम, एनर्जी और स्पेस की बर्बादी इससे ज्यादा और क्या होगी ! इससे बेहतर है कुछ सम-सामयिक विषयों की चर्चा ही की जाए !

Zeal