Showing posts with label Cartoonist. Show all posts
Showing posts with label Cartoonist. Show all posts

Monday, May 14, 2012

कार्टून तो आप हैं जिन्हें कार्टून समझने की बुद्धि ही नहीं...

कार्टून समझना , कार्टूनों के बस का तो है नहीं, इसलिए उन्होंने इतना हंगामा मचा दिया संसद में। सज़ा किसने भुगती? उन विद्वानों को जिन्होंने अथक परिश्रम से NCERT की पुस्तक डिजाईन की थी। इस्तीफ़ा देना पड़ा उन्हें। उस कार्टून में डॉ अम्बेदकर का अपमान कतई नहीं था, फिर भी बात-बात पर तुनकने वाले सांसदों नेबवाला करके बलि चढ़ा दी एक निर्दोष की।

साठ वर्ष पहले जब एक ज़हीन कार्टूनिस्ट 'शंकर', जिसने असंख्य राष्ट्रीय पुरस्कार पाये थे, ने यह कार्टून बनाया था तब अम्बेदकर भी थे, जिन्होंने कभी स्वयं को अपमानित नहीं महसूस किया था उस कार्टून द्वारा, लेकिन अफ़सोस की आजकल के कार्टून-नेता , बिना बात का बतंगड़ बनाकर , संसद को असली मुद्दों से भटकाते हैं और खामियाजा भुगतती है मासूम जनता।

एक नज़र इस कार्टून पर भी, जिसने छीनी विद्वानों की नौकरी और संसद को बनाया मछली-बाज़ार।


http://zealzen.blogspot.in/2012/05/blog-post_8714.html

.


Saturday, May 12, 2012

इतना हो हल्ला और बवाला क्यों ?


इसमें आपको अपमान किसका दिख रहा है ? नेहरू का अथवा आंबेडकर का ? अथवा सत्य को बेहद ज़हीन तरीके से दर्शाया गया है ?

नज़र अपनी- अपनी ! किसी को गिलास आधा भरा दीखता है तो किसी को आधा खाली। मुझे तो गिलास की पारदर्शिता और पानी की कल-कल करती तरंगें दिखती हैं।

मेरे नज़रिए से उपरोक्त कार्टून में , कार्टूनिस्ट ने सत्यता को बखूबी दिखाया है। नेहरू की तानाशाही दिखाई है । जबकि आंबेडकर द्वारा उस तानाशाही को रोकने का अथक प्रयास दिख रहा है। जिस गति से नेहरू हांकना चाहते थे सभी उच्च पदस्थ लोगों को, उसका पुरजोर विरोध दिखाया गया है , बुद्धिमानों द्वारा घोंघों पर सवार होकर , जिस पर नेहरू की चाबुक कारगर नहीं हो रही थी...

इस कार्टून में आंबेडकर का अपमान तो कतई नहीं दिख रहा हाँ, नेहरू का असली चेहरा ज़रूर सामने आ रहा है।

Hats off to the great Cartoonist.

Zeal