Showing posts with label Pakistan. Show all posts
Showing posts with label Pakistan. Show all posts

Thursday, January 17, 2013

पाकिस्तान ने वादा किया है की वो तमीज से रहेगा

पाक ने बारूदी सुरंगें बिछा रखी हैं ! भारत ने जब सबूत सौपें तो उन्होंने लेने से इनकार कर दिया ! 16 दिनों में 20 बार नियंत्रण रेखा पर युद्ध-विराम का उल्लंघन किया! लेकिन जब खेलों से इनका बहिष्कार होने लगा तो इनकी अकल ठिकाने आ रही है! अब पाकिस्तान ने वादा किया है की वो तमीज से रहेगा!

फैशन-परेड की सरताज, हिना रब्बानी ने कहा की -- 'भारत युद्ध चाहता है और हम पर झूठा आरोप लगा रहा है"

Zeal

Thursday, November 1, 2012

हिन्दू, सिक्ख और इसाई गंवारा नहीं है पाकिस्तान को

हिन्दू, सिक्ख और इसाई गंवारा नहीं है पाकिस्तान को --भगतसिंह के नाम पर चौक का फैसला रोका !

लाहौर में जहाँ शादमन चौक है , वहां पहले सेन्ट्रल जेल होती थी !  इसी जेल में मार्च 1931 को अंग्रेजों ने भगत सिंह को फांसी पर चढ़ा था! जिला प्रशासन ने पिछले महीने इसका नाम 'भगत सिंह चौक' रखने का एलान किया था, लेकिन जमात उद दावा और कट्टरपंथी मुसलामानों को हिन्दू स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर चौक होना गंवारा नहीं अतः उन्होंने चेतावनी दी है ! प्रशासन ने चौक का नाम सरदार भगत सिंह के नाम पर रखने की योजना निरस्त कर दी !

----------------------------

अकृतज्ञ लोग हैं ये ! जिसने आजादी दिलाई उसके लिए इनके मन में कोई श्रद्धा नहीं है ! इनको जन्नत में हूर नहीं, नरक मिलेगा नरक !

Zeal

Monday, April 9, 2012

चलो बुलावा आया है, पकिस्तान ने बुलाया है.

एक अरब भारतीयों की चीखों में वो दम नहीं जो पाकिस्तानियों की मिश्री घुली आवाज़ में है। जरदारी और बिलावल के चाशनी में भीगे निमंत्रण पर क्रमशः मनमोहन जी और राहुल जी अब पाकिस्तान जायेंगे। सरबजीत तुम सड़ते रहो, २६/११ वालों तुम तड़पते रहो। न्याय नहीं मिलता इस देश में।