Sunday, November 4, 2012

ब्लोगिंग और फेसबुक को बदनाम करते लोग


कुछ लोग अंतरजाल पर हुयी तरक्की को नकारात्मक मानते हैं !  विज्ञान की इतनी बड़ी देन को वरदान न मानकर उसका अपमान करते हैं !  लोगों का कहना है की अंतरजाल और फेसबुक का उपयोग करने वाले संवादहीनता रखने लगते हैं ! इसे बड़ी भ्रान्ति और क्या हो सकती है भला?

  • टेक्नोलोजी और इंटरनेट के उपयोग से पिछले एक दशक में समाज में हर क्षेत्र में क्रान्ति की लहर दौड़ गयी है
  • कविता कहानी लिखने वालों को एक मंच मिल गया है
  • लोगों का संपर्क संसाधन बढ़ा है , अपने स्वभाव और रूचि के अनुरूप मित्र एवं संपर्क बनते हैं
  • एक नयी और इमानदार मीडिया का इजाद हुआ है !
  • आम आदमी की आवाज़ बुलंद हुयी है !
  • फेसबुक ने तो लडखडाते लोकतंत्र को ही थाम रखा है !
  • कहीं भी कोई अनियमितता हुयी नहीं कि जंगल में आग की तरह फेसबुक पर जनता की आवाज़ बुलंद हो जाती है !
  • सत्ताधारी तानाशाह भी डर-डर कर थोडा अनुशासन में रहने को बाध्य हुए हैं !
  • गृहणियों की भी आवाज़ मुखर हुयी है , व्यर्थ प्रपंच से बेहतर उन्होंने लिखना समझा
  • लेखकों में ज्ञान और विश्वास बढ़ा !
  • जानकारियों से ओत-प्रोत इस  अंतरजाल ने लोगों का बौद्धिक स्तर ऊपर किया है !
  • लोगों के व्यक्तित्व का विकास हुआ है !
  • हमारा सामान्य ज्ञान समृद्ध हुआ है !

अतः निवेदन है व्यर्थ ही अंतरजाल के उपयोग , ब्लौगिंग और फेसबुक अपडेट्स को बदनाम मत कीजिये !
मैं तो टेक्नोलोजी के इस अद्भुत वरदान के लिए स्वयं को बहुत भाग्यशाली समझती हूँ ! शुक्रगुजार हूँ कि मैं इस  सुविधा का उपयोग कर रही हूँ!

Zeal

भारत और इण्डिया का भेद कम कीजिये !

दिवाली पर मिटटी का दिया ज़रूर खरीदें...कम से कम २५....मोल-तोल न किया करें गरीबों के साथ......उन्हें मनचाही कीमत देकर उन्हें मुस्कराहट दीजिये!.....गरीबों को रोज़गार मिलता है..... भारत और इण्डिया का भेद कम कीजिये !

Zeal

Friday, November 2, 2012

हर पति-पत्नी को करवाचौथ की मंगलकामनाएं

हर रिश्ता परस्पर प्रेम और विश्वास पर टिका हुआ होता है !  पति पत्नी का रिश्ता भी ! छोटे-मोटे झगडे, हलके फुल्के ताने ही तो इसकी नीव है, इसलिए आपस में छोटी-मोटी बात पर बुरा नहीं मानना चाहिए ! 

जो लोग तलाक के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए मन में एक विचार आया तो सोचा क्यों न यहाँ लिख भी दूं--- तलाक की बात सोचने से पहले एक बात यह भी सोचनी चाहिए की आपके बगैर आपकी पत्नी अथवा पति कैसे रह सकेगा जो कभी आपके साथ के बिना एक छोटा सा काम भी नहीं कर सकता था!

हिन्दू रीति-रिवाज़ से विवाह किया है और अग्नि के समक्ष फेरे लिए हैं तो उसे मरते दम तक निष्ठा के साथ निभायिये।

कितना प्यारा, कितना सुन्दर और कितना रोमांटिक त्यौहार है ये ...



Thursday, November 1, 2012

थुरूर का गुरूर 50 करोड़ का ....

मोदी जी ने सुनंदा पुष्कर को थुरूर की 50 करोड़ की 'गर्लफ्रेंड' कह दिया तो दोनों पति-पत्नी इतना बुरा मान गए! कहीं सस्ती वाली 'पांच रूपए पसेरी' बता दिया होता तो इन लोगों ने आसमान सर पर उठा लिया होता! सच तो ये है की मन ही मन ही मन खुश हो रहे होंगे की अच्छा हुआ महँगा बताया वरना कांग्रेसियों की कीमत तो दो टके से ज्यादा नहीं आंकी जा सकती !

और शशि थुरूर को जो अपनी पत्नी आज अनमोल दिख रही है , कल को कोई और अमीर शहजादी मिल गयी जो, IPL की तरह 70 की जगह 80 करोड़ की रिश्वत देदेगी तब इन्हें अपनी चौथी बीबी अनमोल लगेगी और सुनंदा बिन-मोल की त्याग दी जायेगी। 


Zeal 

पहले मुर्गी या फिर अंडा ? आस्तिक बनाम नास्तिक ..

इस दुनिया में आस्तिक पहले आया या फिर नास्तिक , या फिर दोनों एक ही हैं ? आस्तिकता 'प्रकाश' है और नास्तिस्कता 'तम' है।  आस्तिकता के बगैर, नास्तिकता का कोई अस्तित्व ही नहीं है !

नास्तिकता कुछ और नहीं , मानसिक अवसाद (डिप्रेशन) की एक अवस्था है!  किसी न किसी बात से निराश व्यक्ति ही हताशा की अवस्था में नास्तिक हो जाता है !  भाग्य यदि साथ नहीं दे रहा तो ईश्वर के अस्तित्व को क्यों नाकारा जाए ? भाग्य को ही क्यों न कोस लिया जाए थोडा ?

सफल व्यक्ति आज तक कभी भी नास्तिक नहीं देखे गए। वे अपनी उपलब्धियों का श्रेय एक सर्व शक्तिमान को अवश्य देते हैं ! जब भाग्य साथ देता है तो व्यक्ति की आस्था बनी रहती है ईश्वर में!

अतः विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य न त्यागें ! ईश्वर और धर्म का त्याग मत कीजिये !

रहिमन चुप हो बैठिये, देख दिनन के फेर,
जब नीके दिन आईहें , बनत न लगिहें देर।

Zeal 

हिन्दू, सिक्ख और इसाई गंवारा नहीं है पाकिस्तान को

हिन्दू, सिक्ख और इसाई गंवारा नहीं है पाकिस्तान को --भगतसिंह के नाम पर चौक का फैसला रोका !

लाहौर में जहाँ शादमन चौक है , वहां पहले सेन्ट्रल जेल होती थी !  इसी जेल में मार्च 1931 को अंग्रेजों ने भगत सिंह को फांसी पर चढ़ा था! जिला प्रशासन ने पिछले महीने इसका नाम 'भगत सिंह चौक' रखने का एलान किया था, लेकिन जमात उद दावा और कट्टरपंथी मुसलामानों को हिन्दू स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर चौक होना गंवारा नहीं अतः उन्होंने चेतावनी दी है ! प्रशासन ने चौक का नाम सरदार भगत सिंह के नाम पर रखने की योजना निरस्त कर दी !

----------------------------

अकृतज्ञ लोग हैं ये ! जिसने आजादी दिलाई उसके लिए इनके मन में कोई श्रद्धा नहीं है ! इनको जन्नत में हूर नहीं, नरक मिलेगा नरक !

Zeal