-
............................लेकिन मैं इतना जरूर चाहूंगी कि तुम जब भी भारत आओ तो कम से कम मुझसे मिलकर जरूर जाओ। वैसे मिलने के बाद कुछ लोग और अच्छे लगने लग जाते हैं और कुछ लोगों के बारे में बना हुआ भ्रम टूट जाता है। मुझे भी डर ही लगता है कि कहीं थेडी बहुत बनी हुई छवि समाप्त ही ना हो जाए।
अक्सर ब्लॉगर्स मीट के बारे में पढ़ती रहती हूँ। भाग्यशाली लोगों को एक दुसरे से मिलने का सौभाग्य प्राप्त होता है। पता ही नहीं चलता कब आयोजित हुयी , कब संपन्न हो गयी। सिर्फ ब्लॉग्स पर पढ़कर ही पता चलता है। लेकिन अब मुझे भी एक आत्मीय निमंत्रण मिला है। लगा तो की कोई मुझे भी मिलने के लायक समझता है। म्रत्यु के उपरान्त ईश्वर के समक्ष ये कसम खा सकती हूँ अब की हाँ मुझे भी किसी ने याद किया था।
प्रिय अजीत जी , नहीं जानती मिलना कब होगा , लेकिन मिलन प्रतीक्षित है। आपके स्नेह-निमंत्रण से मन को एक सुखानुभव हुआ , जिसे यहाँ व्यक्त कर रही हूँ। हृदय में आपके लिए आभार के भाव हैं।
Zeal