Showing posts with label गुटबाजी. Show all posts
Showing posts with label गुटबाजी. Show all posts

Friday, August 5, 2011

दिलों में सम्मान क्या मुलाक़ात के बाद उपजता है ?


आजकल ब्लॉगर्स एक दुसरे से मुलाक़ात कर रहे हैं ! देश-विदेश, शहरों और राज्यों की दूरियां छोटी हो रही हैं ! दिल मिल रहे हैं ! परस्पर प्रेम वर्षा हो रही है और मुलाकातियों के हृदयों में एक-दूजे के लिय सम्मान उफान पर है ! उनके ब्लौग पर आलेख आ रहे हैं एक दुसरे की शान में ! प्रसन्नता की बात है , लेकिन ऐसा प्रतीत होता है जैसे जो लोग मुलाकातों से वंचित रह जाते हैं उनका अस्तित्व ही नहीं ! मुलाकातियों का गुट बन जाता है , जिसमें अन्य ब्लॉगर्स उपेक्षित रहते हैं ! उनके लेखन का कोई सम्मान नहीं और उनसे किंचित द्वेषपूर्ण व्यवहार भी होता है !

  • प्रश्न यह है की क्या सम्मान लेखन को मिलना चाहिए या व्यक्ति को ?
  • आत्मीयता सिर्फ मुलाकातों पर निर्भर है क्या ?
  • क्या यह गुटबाजी को तो बढ़ावा नहीं दे रहा ?
  • क्या यह अन्य ब्लॉगर्स की उपेक्षा का कारण तो नहीं बन रहा ?
  • क्या इसके कारण लेखक का फोकस बेहतर विषयों से हटकर गैर जरूरी सोशल-नेटवर्किंग पर तो नहीं केन्द्रित हो रहा ?

ऐसी मुलाकातों से ब्लॉगर्स की स्वतंत्रता छिन जाती है , वे एक दुसरे की प्रशंसा करने को बाध्य हो जाते हैं ! टिप्पणियों और आलेखों से इमानदारी लुप्त हो जाती है ! प्रायः वे एक दुसरे को महिमामंडित करते हुए दिखाई देते हैं ! समझ भी नहीं आता की ऐसे आलेखों पर टिपण्णी क्या लिखी जाए !

मुझे लगता है , मेल-मिलाप हो, प्रेम रहे , सम्मान रहे लेकिन अन्य ब्लॉगर्स को उपेक्षित होने का अहसास न करायें , गुटबाजी न करें और बेहतर लेखन के लिए सम्मान बना रहे!

ब्लॉगर्स मीट में हिंदी ब्लौगिंग के विकास और स्थापना से जुड़े विषयों पर चर्चा होनी चाहिए और उसके क्या परिणाम और सुझाव आये इनकी चर्चा होनी चाहिए आलेखों पर !

Zeal

Friday, January 14, 2011

ब्लॉगजगत का एक अत्यंत दुखद पहलु.

ये एक मानवीय स्वभाव है की अक्सर किसी को किसी की कोई बात बुरी लग जाती है और दुःख पहुँचता हैफिर विवाद होता है , और फिर रंजिश , फिर दूसरों पर अभद्र और अशिष्ट लांछन लगानाकभी कभी ये सिलसिला थमता ही नहींकुछ व्यक्ति बदले की भावना से कब इस मनोविकार से ग्रस्त हो जाते हैं , उन्हें पता ही नहीं चलताऐसे व्यक्तियों के जीवन का बस एक ही प्रयोजन रह जाता है , किसी भी तरह दुसरे व्यक्ति को नीचा दिखानालेकिन ऐसा करते समय वे ये भूल जाते हैं की दुसरे का अपमान करते समय वे अपने ही संस्कारों और चरित्र का परिचय दे रहे होते हैं

ऐसे अवस्था में सबसे दुखद बात ये है की , कुछ गुट्बाज जो ऐसा मौक़ा तलाशते हैं की पुरानी रंजिश कैसे निभाई जाए , वो इनके साथ हाथ मिलाकर इनके नफरत की आग को हवा देते हैंविवाद में निष्पक्ष रह पाना शायद बहुत बड़ा गुण है फिर भी , विद्वान् पाठक अपने अनुभवों और समझ के अनुसार नीर छीर विभाजन कर ही लेता है

एक सप्ताह पूर्व एक विद्वान् ब्लोगर ने अपने ब्लॉग पर एक स्त्री के खिलाफ एक लेख लिखा जहाँ रंजिश निकालने वाले दुसरे विद्वान् ब्लोगर ने आकर उस स्त्री पर अनेकों अभद्र एवं अश्लील टिप्पणियां लिखींचूँकि लेखक और वो टिप्पणीकार एक ही गुट के थे , इसलिए उसकी टिप्पणियाँ वहां सजा कर रखी गयीं लेकिन जिन सभ्रांत पाठकों ने इस अश्लीलता का विरोध किया , उनकी टिप्पणियाँ वहाँ से डिलीट कर दी गयीं

एक ब्लोगर प्रवीण शाह जब उस लेख पर आये तो उन्हें उस कीचड-उछाल लेख से बहुत प्रेरणा मिली तथा उन्होंने एक कविता लिखी - " मुझे झगडे बहुत पसंद हैं , मैं अमन के पैगाम नहीं देता " इनकी पोस्ट पर जो टिप्पणियां आयीं उनमें से सभ्य टिप्पणियों को छोड़कर अशिष्ट एवं अश्लील टिप्पणियां डिलीट कर दी गयींलेकिन दुखद बात ये है की जिस लेख से उन्हें प्रेरणा मिली थी , उस लेख के ब्लोगर तथा मित्र टिप्पणीकार , जो एक स्त्री का तिरस्कार कर रहे थे , उनकी टिप्पणियां प्रवीण शाह ने डिलीट नहीं की तथा ट्रोफी की तरह सजा कर रखींक्या गुटबाजी लोगों के खून में समां गयी है?

मैं कोशिश करती हूँ की ऐसी टिपण्णी लिखूं जो किसी को दुःख दे , पूर्वाग्रहों से रहित हो , ईर्ष्या से मुक्त हो , किसी के मन के दुःख दे , भड़ास रहित हो तथा लेखक अथवा लेखिका के लिए प्रोत्साहन युक्त हो , तथा विषय की सार्थकता भी बढाए

लेकिन शायद टिपण्णी लिखने में मुझसे कहीं कोई गलती हो रही है , इसलिए प्रवीण शाह जैसे विद्वान् ब्लोगर ने अशिष्ट टिप्पणियों के साथ मेरी टिपण्णी को डिलीट करना उचित समझामैं नीचे हरे रंग में अपनी उस टिपण्णी को यहाँ प्रकाशित कर रही हूँ , कृपया उसे पढ़ें और बताएं , क्या यह अभद्र है ?, अश्लील है ? भड़ास है ? किसी का व्यक्तिगत अपमान है ? या इमानदार विचार है

आपके विचारों से मुझे मदद मिलेगी ये जानने में की आपको कैसी टिपण्णी पसंद है , और फिर आपके ब्लॉग पर टिपण्णी करते समय जरूरी सावधानियां बरतने में मुझे मदद मिलेगी

----------

प्रवीण जी ,

बहुत अच्छी लगी कविता एवं प्रेरणादायी भी लगी क्रोध के वशीभूत होकर कुछ लोग अत्यंत अभद्र एवं अश्लील टिप्पणियां करते हैं बदले की भावना के वशीभूत होकर होकर वो अपने नैतिक मूल्यों को तिलांजलि दे देते हैं

किसी भी स्त्री को सरेआम बदनाम करने में कुछ पुरुष अपनी मर्दानगी समझते हैं क्यूंकि जिस स्त्री का वो अपमान कर रहे होते हैं , वो उनकी अपनी माँ और बहन नहीं होती , इसलिए अश्लीलता से ओत-प्रोत टिपण्णी एवं लेख लिखकर मर्दानगी का परिचय देते हैं

बहुत अफ़सोस होता है ये देखकर की आजकल के पुरुष माता-पिता के दिए संस्कारों की तिलांजलि कैसे दे देते हैंजिसके घर माँ बेह्नेनें हों वो कैसे किसी अनजानी स्त्री को , साथी ब्लोगर को , किसी अनजान पुरुष की पत्नी को , किसी की बेटी को , और छोटे-छोटे बच्चों की माँ पर अभद्र एवं अश्लील टिपण्णी लिख सकता है ?

परिवार से बाहर की स्त्री को अपमानित करने का license , ये पुरुष कहाँ से लाते है ? स्त्री को अपमानित करते समय क्या ये अपने संस्कारों का परिचय नहीं दे रहे होते ?

बेहद खेदजनक है की यदि कोई लेखक एक साथी ब्लोगर पर अश्लील लेख लिखकर , लोगों को अभद्र टिप्पणियां लिखकर अपमानित करवाता है कलम का इतना दुरुपयोग पहले कभी नहीं देखा था

यदि आज के कुछ ब्लोगर स्त्रियों का इस तरह से अपमान करेंगे , तो समाज के लिया इनका क्या योगदान होगा ?
क्या इस विकृत मानसिकता के चलते हम समाज सुधार और विकास के बारे में कभी सोच भी सकेंगे ?

------------


आपके बहुमूल्य विचारों की अपेक्षा में..

.