ममता बनाजी को टाइम मैगजीन ने दुनिया के १०० प्रभावशाली व्यक्तियों में बताया। इन्हें बराक ओबामा, वारेन बफे और हिलेरी क्लिंटन के समकक्ष रखा गया। कभी सोनिया, कभी मायावती तो कभी ममता ? वाह! गजब के लोगों को प्राभावशाली चुना जाता है। तानाशाही करो और प्रभावशाली बनो।
Showing posts with label Mamta Banerjee. Show all posts
Showing posts with label Mamta Banerjee. Show all posts
Thursday, April 19, 2012
Monday, March 19, 2012
साहस का खामियाजा.
६१ वर्षीय त्रिवेदी , राजनीति के अपराधीकरण के खिलाफ वर्षों से लड़ रहे हैं। जिस वोहरा कमिटी की वजह से "सूचना का अधिकार" क़ानून बन सका, वह त्रिवेदी की कोर्ट में दायर याचिका के कारण ही संभव हो सका था। लेकिन ममता बनर्जी के अभिमान और जिद के कारण उन्हें प्रस्तुत बजट पर चर्चा के बाद जवाब दिए बगैर ही इस्तीफ़ा देना पड़ा। साहसिक फैसले का भी खामियाजा भुगतना पड़ता है।
Thursday, March 15, 2012
कुड़ी बंगालन !
कांग्रेस पर शनि की साढ़े-साती गहराई। कुड़ी बंगालन इस्तीफ़ा लेकर चल गयी। मनमोहन जी का बायाँ कान खीचे है ये "गरीबों की so called मसीहा" ( ममता जी ) और दायाँ खींचे है " अमीरों की सौदागर" (सोनिया जी)। -- जय हो !
Labels:
Mamta Banerjee
Sunday, December 11, 2011
'जान' हुयी सस्ती- ईमान बिक गया
प्रशासन की गैर जिम्मेदारी ने ली एक सैकड़ा से ज्यादा जानें! स्वस्थ होने आये मरीजों को मौत के मुंह में धकेला अस्पताल प्रशासन ने ! इतना बड़ा अस्पताल और आग बुझाने के सही उपाय भी नहीं किये गए ! सारा समय धन बटोरने की कवायद में लगे रहेंगे तो मरीजों की सुरक्षा के बारे में सोचा ही नहीं होगा ! आंधी आये या आग लगे , इनका क्या जाता है, मरने वाले तो इंसान नहीं कीड़े-मकोड़े हैं इनके लिए !ये जिन्दा रहे बस काफी है, बाकि कोई मरे या जिए क्या फरक पड़ता है!
अस्पताल चलायें या किराने की दूकान , सेवा देते समय अपनी जिम्मेदारी का पूरा एहसास होना चाहिए ! हज़ारों लोग आप पर विश्वास कर रहे हैं! उनकी जिम्मेदारी है आप पर! यदि जिम्मेदारी नहीं उठा सकते इमानदारी के साथ तो अपनी दुकानें बंद रखिये !
ढीली-ढाली सरकारें ज़रा कमर कसें तो बेहतर होगा! जांच न बैठाएं और सफाई न दें ! निरंतर संस्थानों की निगरानी रखें ! सुरक्षा व्यवस्था सबसे ज़रूरी है ! अपनी अकर्मण्यता को छुपायें नहीं! प्रदेश सरकार और अस्पताल प्रशासन की जितनी निंदा की जाए, कम होगी!
Zeal
Subscribe to:
Posts (Atom)