लालू की मसखरी वाली भाषा और अंदाज़ के दिन लद गए हैं। जनता को विकास चाहिए । विदूषक के वादे नहीं।
नितीश जी को उनके द्वारा किये गए विकास ने जबरदस्त जीत दिलाई। सत्ता में आते ही उन्होंने बिहार की रूप-रेखा ही बदल दी ।
- जहाँ बिहार में पब्लिक सैनिटेशन सही नहीं था और लोग अपने स्वास्थ्य के लिए जागरूक नहीं थे वहीँ उन्होंने हर प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं मुहैय्या करा दीं।
- बिहार जो एक बाढ़ पीड़ित राज्य है , में बाढ़ से निपटने का भरपूर इन्तेजाम हो गया।
- लोग मुफ्त किताबें और मुफ़्त राशन बांटते हैं, नितीश जी ने हर लड़की जो स्कूल पढने जायेगी , को मुफ़्त साईकिल बंटवाई । एक नयी और बेहतरीन सोच !
- स्कूलों में शिक्षकों की संख्या में वृद्धि की जिससे शिक्षा का सही प्रचार प्रसार हो सके।
- बिहार राज्य में जहाँ सिंचाई तथा पेय जल-व्यवस्था ठीक नहीं थी , वहाँ अब कोसी नदी से भरपूर जल खेतों खलिहान को मिल रहा है और आम जनता भी शुद्ध पेय जल पा रही है।
- बिहार में पहले अच्छी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उचित शिक्षा नहीं थी , वहीँ अब IIT , IAS तथा PCS के लिए कोचिंग संस्थान खुल गए हैं। इस वर्ष तो बिहार से तकरीबन ४५ छात्र IIT तथा २५ छात्र IAS में चयनित हुए हैं । अब समय पर परीक्षाएं होती हैं , तथा रेसल्ट भी आते हैं। प्रशंसनीय प्रयास हैं ये।
- बिहार जहाँ क्राइम बहुत ज्यादा था, लोग सुरक्षित नहीं महसूस करते थे , तथा अपनी सम्पति बेंचकर बड़े शहरों की तरफ पलायन कर रहे` थे , वहां आज Law and Order है । लोग सुरक्षित महसूस करते हैं। स्त्रियाँ निर्भय होकर अकेले आ जा सकती हैं। गुजरात के बाद बिहार में ही इतनी अच्छी सुरक्षा व्यवस्था है। नितीश जी के विकास कार्यों को नमन।