जनाब ने अपने वक्तव्य के लिए शानदार समय का चयन किया जब कोंग्रेस कई मुसीबतों से जूझ रही है, और देश को ठीक से संभाल नहीं पा रही है। मुद्रा-स्फीति , रिसेशन , खेल आयोजन , कश्मीर आतंक, वहां के विद्यार्थी जो पढने के बजाये हिन्दुस्तान का झंडा का जला रहे हैं , अपनी ही सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षा-कर्मियों को पत्थरों से मार रहे हैं। और हिन्दुस्तान-विरोधी नारे लगा रहे हैं। ऐसे लोगों को सिर्फ अपने वोट बैंक के मद्दे नज़र समर्थन मिल रहा है ? शर्मनाक है आपका वक्तव्य और विश्नियता।
भगवा -गेरुआ - केसरिया---
- प्राचीन काल से ऋषियों द्वारा प्रयुक्त।
- भारतीय झंडे में सबसे ऊपर 'बलिदान' का सन्देश देता हुआ।
- स्वामी विवेकानंद ने जब कलिफोर्निया में parliament of religion में लाखों लोगों को संबोधित किया था तोभगवा रंग का साफा बाँधा था , जो शांति , सौहार्द्य एवं एकता बनाये रखने की अपील था ।
- सनातन धर्म में भगवा रंग बलिदान और निर्वाण का प्रतीक माना गया है . हमारे ऋषि मुनि भी इसी रंग के वस्त्र पेहेनते थे।
- बौद्ध धर्म में भिक्षु भगवा पहेनकर क्या भगवा-आतंक फैला रहे हैं ?
- चिदम भाई , आपका बेटा जो शिवगंगा में trusty है, वहां प्रत्येक साल , बलिदान और पवित्रता का प्रतीक भगवा झंडा फेहराया जाता है, क्या आपने कभी बेटे से बात की इस विषय पर ?
बोलने के पहले दो बार सोचिये। इंस्टंट और cheap पोपुलारिटी [ सस्ती लोकप्रियता ] , का मोह त्याग दीजिये।
भगवा आतंक कहते हुए आपको शर्म नहीं आई ?
राजनीति मत कीजिये। इमानदारी और सच्चाई से , निष्पक्ष होकर देश की सेवा कीजिये।
हमें भी एक मौका दीजिये नेताओं पर गर्व करने का ।