Showing posts with label शिवराज सिंह चौहान.. Show all posts
Showing posts with label शिवराज सिंह चौहान.. Show all posts

Friday, May 11, 2012

यह घोषणा सुकूनदायी लगी...

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपने प्रदेश की चिंता है। उसके विकास की चिंता है। अपने किसानों की चिंता है।

श्री शिवराज सिंह ने किसानों से मुखातिब होकर उनसे कहा की वे कृषि की अहम् भूमिका से ही राज्य का विकास देख रहे हैं। किसान की मेहनत व्यर्थ नहीं होने दिया जाएगा। गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। यदि पुराने बारदाने में गेहूं आएगा तब भी खरीदा जाएगा और यदि बारदाने की कमी के चलते खुला गेहूं लाया जायगा तब भी उसे खरीदा जाएगा और खुले गेहूं को रखने की व्यवस्था कर ली गयी है। अब तक जो भी विघ्न आये या फिर उपस्थित किये गए, उनको दूर कर लिया गया गया है। १३८५ रूपए , प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा और याद रहे-- गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जायेगा।। आप न ही निराश होयें, न ही चिंतित। आपकी मेहनत ही हमारी समृद्धि का आधार है।

जय जवान
जय किसान