Showing posts with label Gas price. Show all posts
Showing posts with label Gas price. Show all posts

Monday, February 24, 2014

केजरीवाल कि खुजली और गैस के दाम

आम आवाम को पैसठ साल बाद भी सता मे हिस्सेदारी नही नसीब हुई कुच्छेक नेता जरुर उनके बीच से पैदा हुआ और अब तो खासो ने आम के नाम का भी कापी राईट करवा लिया चुनाव आयोग से। कभी संघर्ष से मतलब नही , ड्रायंग रुम मे बैठकर देश की सता को बदलते रहने की ख्वाहिस रखने वालो को एक प्लेटफ़ार्म मिल गया । ड्रेस सामान्य भेष से ही भीख मिलती है; वह मिडल क्लास जिसकी नस नस मे गुलामी भरी पडी है , मुरीद बन गया है, उसे लगता है जैसे भगत सिंह ने पुन्रज्नम लिया है । खुद कोई सवाल नही करता ,दुसरे करते है तो आपति जताता है। सीआईए , फ़ोर्ड , कबीर, जनलोकपाल का ड्राफ़्ट , पानी मुफ़्त, बिजली आधे दाम पर लोक लूभावने वादे , लेकिन पुरे एक भी नही हुये। अब नया शगूफ़ा गैस का दाम बढाकर सरकार मुकेश को फ़ायदा पहुंचाना चाहती है । यह झुठ भी बिक जायेगा अफ़वाहो का बाजार जो है भले इसका परिणाम देश मे गैस उत्पादन मे कमी और विदेश पर निर्भरता हीं क्यो न हो। दुनिया के गैस एवं तेल उत्पादक मुल्क दो वर्ग मे बटे हुये है ; एक जो अपनी पूर्ति के बाद बेचते है और जिनके यहां आनेवाले वर्षो मे मांग मे कमी आयेगी और उनको बाजार चाहिये ; दुसरे वे जो तेजी से आगे बढ रहे है; OECD (Organization for Economic Cooperation and Development ) मुल्को मे 2040 तक खपत मे कोई बढोतरी नही होगी परन्तु तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था वाले मुल्क , चीन, रुस, भारत (NON – OECD) मे मांग मे बहुत वर्द्धि होगी। OECD मुल्को मे २०१०-२०४० के बीच मांग मे संभावित वर्द्धि 0.5% और NON – OECD मुल्को मे उस दरम्यान मांग मे अनुमानित सालान वर्द्धि 2.2% होगी । भारत मे गैस के उपभोग मे जहां 1.5 % सालान बढोतरी होगी वही उत्पाद्न मे 1.1 % सालाना कमी आयेगी । भारत वर्ष 2004 से कतर से $10 $12 per MMBTU की दर से गैस का आयात कर रहा है और उसपर निर्भर है। जापान भी कतर से $16 to $17 per MMBTU की दर पर गैस का आयात करता है परन्तु आज दिनांक 23 फ़रवरी को उसने कतर से गैस का आयात कम करने का निर्णय लिया है। भारत मे सरकारी कंपनी ओ एन जी सी एवं आयल ईंडिया मुख्य रुप से गैस का उत्पादन करती है परन्तु लागत अधिक आने के कारण वे दाम बढाने की मांग कर रही है । कतर अमेरिका के इशारे पर सिरिया के विद्रोहियो को आर्थिक मदद कर रहा है । देश मे गैस का भंडार है परन्तु कोई विदेशी कंपनी आना नही चाहति क्योकि दाम कम है अब खुजलीवाल जवाब दे कतर से १० डालर मे खरिदने की बजाय देश मे आठ डालर मे लेना सही होगा या गलत ? 

साभार --मदन तिवारी (फेसबुक)