भाजपा के मास्टर स्ट्रोकों के पीछे का मास्टर माइंड है अमित शाह ! कहते हैं ईश्वर भी महिलाओं की आवाज़ बंद नहीं कर सकता , लेकिन अमित शाह ने औरतों की बुलंद आवाज़ ही बंद कर दी है ! सुषमा, उमा और स्मृति जैसे विषवमन करने वालों को, बड़े-बड़े बर्गर देकर चुप करा दिया ! आनंदी बेन को गुजरात की 'डोर' थमाकर पतंग बचाये रखी ! शाज़िया इल्मी को भी भगवा-लॉलीपॉप देकर पंचर कर दिया ! और किरण बेदी का धैर्य टूटकर विस्फोट होता उसके पहले ही झुनझुना पकड़ा दिया ! उनकी भी क्रोधाग्नि अब नहीं भड़केगी ! अगली पारी जयंती नटराजन की खेलनी है अमित शाह को ! भाजपा की बुलेट ट्रेन चल चुकी है , मायावती को लॉलीपॉप देकर ही रुकेगी ! जो महिलाओं को भी फोड़ ले और उनकी बोलती करा दे , उससे तो सावधान रहने की ज़रुरत है 'देश' को !