हर रिश्ता परस्पर प्रेम और विश्वास पर टिका हुआ होता है ! पति पत्नी का रिश्ता भी ! छोटे-मोटे झगडे, हलके फुल्के ताने ही तो इसकी नीव है, इसलिए आपस में छोटी-मोटी बात पर बुरा नहीं मानना चाहिए !
जो लोग तलाक के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए मन में एक विचार आया तो सोचा क्यों न यहाँ लिख भी दूं--- तलाक की बात सोचने से पहले एक बात यह भी सोचनी चाहिए की आपके बगैर आपकी पत्नी अथवा पति कैसे रह सकेगा जो कभी आपके साथ के बिना एक छोटा सा काम भी नहीं कर सकता था!
हिन्दू रीति-रिवाज़ से विवाह किया है और अग्नि के समक्ष फेरे लिए हैं तो उसे मरते दम तक निष्ठा के साथ निभायिये।
कितना प्यारा, कितना सुन्दर और कितना रोमांटिक त्यौहार है ये ...
