ऐसे ही एक शानदार व्यक्तित्व का नाम है -श्री भारत भूषण ! ये एक ऐसे ब्लॉगर हैं जिन्होंने विविध विषयों पर अपनी लेखनी चलाई है ! इनके आलेखों में विद्वता, वैज्ञानिकता एवं हास्य का भी भरपूर आनंद लिया जा सकता है !
दलितों एवं पिछड़ी जातियों के लिए लिखे गए आलेखों द्वारा ब्लौगिंग के माध्यम से इनका विशेष योगदान है !
स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों से जूझते हुए भी सदा मुस्कुराते रहना इनके व्यक्तित्व का एक अभिन्न अंग है ! किन्हीं विषयों पर मतभेद होने पर भी , बिना लेखक की भावनाओं को ठेस पहुंचाए , अपनी बात को बेहद शालीनता के साथ रखना श्री भूषण जी की पहचान है !
साथी ब्लॉगर्स के साथ परस्पर स्नेह और सम्मान के भाव रखने वाले श्री भूषण जी बड़प्पन की मिसाल हैं !

आइये मिलते हैं इनसे , इनके ब्लौग ---meghnet ---पर !
Zeal