Showing posts with label आवाजाही. Show all posts
Showing posts with label आवाजाही. Show all posts

Thursday, June 9, 2011

मैं नुकसान बताती हूँ, आप लाभ गिना दीजिये.

लोग अपने ब्लौग पर feedjit लगाते हैं , recent visitors आदि को जानने के लिए प्राविधान करते हैं आखिर इसकी आवश्यकता क्या है? मुझे तो इसमें निम्नलिखित नुकसान दिखाई दे रहे हैं ---

  • ऐसे ब्लॉग्स पर जाते ही लगता है मानो कैमरा लगा है ---पकड़ो पकड़ो चोर आया , तस्वीर खिंच गयी ...क्लिक!
  • ब्लौग मालिक सारे दिन यही देखता है , कौन आया , कौन गया ( और भी गम हैं ज़माने में निगरानी के सिवा)
  • अब कोई आया और टिप्पणी करे बगैर निकल गया तो लेखक उदास, -अरे ये मेरे घर आया, समान चुराया , पर टिप्पणी नहीं दे गया। (अनचाहे ही द्वेष पनप गया)
  • अरे दिन भर में बस इतने ही आये। ...(लीजिये low BP हो गया)
  • अच्छा बच्चू , तू तो मेरा दुश्मन है , फिर तेरी जुर्रत कैसे हुई मेरे ब्लौग पर झाँकने की ....(अब मिलिए , Hypertensive हो गए जनाब )
  • अगर किसी के feedjit ने सूचना दे दी "थाईलैंड" तो लीजिये जबरदस्ती ठीकरा मेरे माथे पर की ये 'दंभी-दिव्या' ही आई होगी भले कोई अन्य शरीफ बंदा ही क्यूँ तशरीफ़ लाया हो इनके ब्लौग पर उसी लोकेशन से।

मुझे तो लगता है। इन feedjits का उपयोग अनावश्यक है ऐसी निगरानी की आवश्यकता नहीं है बुद्धिजीवियों के आवागमन पर समय भी बर्बाद होता है और मन में आवा-जाहि देखकर ब्लौग मालिकों को ख़ुशी कम , संताप ज्यादा होता होगा।

मैंने कुछ हानियाँ बतायीं , आप कुछ लाभ गिनावें कृपया