Showing posts with label विदेशी प्रधानमन्त्री. Show all posts
Showing posts with label विदेशी प्रधानमन्त्री. Show all posts

Saturday, June 7, 2014

ज़रुरत है एक विदेशी प्रधानमन्त्री की

ज़रुरत है एक विदेशी प्रधानमन्त्री की 
(कृपया टेंडर भरिये)
--------------------------------------------
हम गरीब हैं 
हम लाचार हैं 
हमारे पास पैसा नहीं है 
हमारे पास संसाधन नहीं है 
हमारे देश से प्रतिभाएं विदेश पलायन कर जाती हैं 
हम क्या करें , हम मजबूर हैं विदेशियों से मदद लेने के लिए 
विदेशियों आओ , हमें बचाओ, हमारी भुखमरी मिटाओ 
अपनी कम्पनियाँ लाओ , धान उगाओ , हथियार बनाओ
कुछ भी करो , लेकिन हमें बचाओ
हो सके तो विदेशी कंपनियों के साथ एक विदेशी प्रधानमन्त्री भी निवेश कर दो !

जय विदेश ! ! जय विदेश !