Showing posts with label Alfred Nobel. Show all posts
Showing posts with label Alfred Nobel. Show all posts

Monday, December 27, 2010

एक मिसाल - Alfred Bernhard Nobel - A man behind the prizes !

अक्टूबर १८३३ को स्वीडन में जन्मे Alfred Nobel ने इतिहास कायम कर दिया। Nobel पुरस्कार के जन्मदाता का १८९६ में ६३ वर्ष की आयु में देहावसान हो गया।

इन्होने अपनी मृत्यु से पूर्व एक नाटक लिखा था - "nimesis" , जो इनकी मृत्यु के दौरान प्रकाशित हुआ लेकिन मृत्यु के तुरंत बाद अति विवाविदित होने के कारण इसकी सभी प्रतियां नष्ट कर दी गयीं। कारण था उस नाटक में हिंसा, प्रतिशोध , सेक्स , वासना तथा धार्मिक कट्टरता का उल्लेख ।

रसायन शास्त्र [chemistry ] में विशेष रूचि रखने वाले Alfred Nobel ने विस्फोटकों [ explosives] पर गहन शोध किया तथा nitroglycerine जैसे विस्फोटकों को कैसे सुरक्षित तरीके से उत्पादन करना है तथा इस्तेमाल करना है , इस पर काफी विस्तार से कार्य किया। Alfred Nobel के पास तकरीबन ३५५ रसायनों का पेटेंट था जिसमें से प्रमुख हैं -
  • Dynamite
  • Ballistite
  • Gelignite
इन विस्फोटकों का इस्तेमाल mining में, शिलाखंडों को तोड़ने , तथा रॉकेट propellant [ ballistite ] की तरह होता है। १८८८ में Dynamite के कारण हुए एक हादसे में इनके छोटे भाई समेत अनेक लोगों की मृत्यु हो गयी , जिसके कारण अल्फ्रेड की बहुत निंदा और भर्त्सना हुई। इस प्रकरण से दुखी होकर इन्होने अपनी शोध और गहन कर दी तथा सुरक्षित तरीकों को ढूंढा। Dynamite के अविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल ने २७ नवम्बर १८९५ में अपनी तीसरी तथा अंतिम वसीयत में अपनी सारी संपत्ति दान कर दी तथा नोबेल पुरस्कार वितरण की शुरुवात की।

नोबेल
पुरस्कार निम्न पाच क्षेत्रों में दिए जाते हैं।

१- भौतिकी [physics]
२
-रसायन शास्त्र [ Chemistry]
३
- चिकित्सा [ Medicine/Physiology]
४
-साहित्य [ Literature]
५-शान्ति [Peace]

इस
पुरस्कार में , गोल्ड मेडल , डिप्लोमा तथा पुरस्कार-धनराशी मिलती है जो उस वर्ष Nobel's foundation की होने वाली आय पर निर्भर करती है । यह एक से दो अरब US डॉलर के आस-पास होती है। Nobel prize को तीन व्यक्ति से ज्यादा के साथ नहीं साझा किया जा सकता।

वर्ष
२०१० के नोबेल पुरस्कार विजेता --

१
-भौतिकी- Andre Geim और Konstantin Novoselov [ Two dimensional material graphene के लिए ]

२
-रसायन शास्त्र-Richard F. Heck, Ei-ichi Negishi, Akira सुजुकी ["for palladium-catalyzed cross couplings in organic synthesis"।]

३
-चिकित्सा-Robert G. yedavards [ ...for the development of in vitro fertilization".]

४
-साहित्य-Mario Vargas llosaa ["for his cartography of structures of power and his trenchant images of the individual's resistance, revolt, and defeat"।]

५
-शान्ति -Liu Xiaobo [ "for his long and non-violent struggle for fundamental human rights in China"। ]

काश हमारे देश से भी किसी प्रतिभाशाली व्यक्तित्व को नोबेल पुरस्कार मिलता। या अमर्त्यसेन और रबीन्द्रनाथ टैगोर जैसी हस्तियाँ अब नहीं जन्म लेतीं ?

आभार
।