Showing posts with label Ideal lover. Show all posts
Showing posts with label Ideal lover. Show all posts

Monday, May 30, 2011

आदर्श प्रेमी --An Ideal lover -- [गुलों में रंग भरे बाद-ए-नौबहार चले.----चले भी आओ के गुलशन का कारोबार चले]

गुकी कहानी में 'इरफ़ान' को कोई नहीं चिन्हित कर सका , क्यूंकि इरफ़ान एक काल्पनिक पात्र हैवो एक 'आदर्श प्रेमी' है, जो इस धरा पर नहीं होते लेखिका ने एक 'आदर्श प्रेमी' की कल्पना की है जो स्वार्थ से रहित है और बिना किसी अपेक्षा के नायिका के सपनों को सच बनाने में पूरे समर्पण के साथ जुटा है। वो गुल के सपनों को साकार होता देखना चाहता है। वो सामने भी नहीं आना चाहता , क्यूंकि वो जानता है की सामने आकर वो स्वार्थ से युक्त हो जाएगा। उसके अन्दर भी अपेक्षाएं पैदा हो जायेंगी और अपेक्षाएं इंसान को कमज़ोर बना देती हैं।

एक अच्छे , संस्कारवान , सुहृदय, दयालु और प्रेमी-ह्रदय वाले लोग तो कभी कधार मिल भी जायेंगे , लेकिन एक आदर्श प्रेमी कभी नहीं देखा। अब आप पूछेंगे की आदर्श प्रेमी के सर पर सींग होते हैं क्या ? तो बता दूँ की कैसे होते हैं आदर्श प्रेमी ....

  • ये ,दो कदम चलकर आपका साथ नहीं छोड़ते। एक बार आपको अपना समझ लिया तो पूरी उम्र आपका साथ निभाते हैं।
  • ये स्वार्थ से पूर्णतया रहित होते हैं।
  • ये जिससे प्रेम करते हैं , उससे कोई अपेक्षा नहीं रखते।
  • एक बात-बात पर बुरा नहीं मानते।
  • द्वेष नहीं रखते।
  • अपने मित्र का मनोबल नहीं तोड़ते।
  • किसी भी परिस्थिति में दिल नहीं दुखाते।
  • अपने मित्र की ख़ुशी में खुश और दुखों में दुखी होते हैं।
  • उनका जीना मरना दोनों अपने मित्र के लिए ही होता है।
  • हर परिस्थिति में साथ निभाते हैं।
  • इनका प्यार बिना शर्तों के होता है.

मुझे लगता है , इस पृथ्वी पर कोई भी व्यक्ति स्वार्थ से रहित नहीं है। और एक व्यक्ति के पवित्र मन को जो भाव बहुत जल्दी दूषित करते हैं , उसमें से प्रमुख हैं ईर्ष्या और अपेक्षा। इन दोनों में से एक भी भाव ह्रदय में जाने पर 'प्रेम' अपना स्थान छोड़ देता है।

इसीलिए कहा है की सज्जन व्यक्ति तो बहुत मिलेंगे, आखिर ये दुनिया टिकी ही सज्जनों की सज्जनता पर है। सज्जन व्यक्ति सुसंस्कारित , सभ्य और शिष्टाचार युक्त होते हैं , लेकिन ये एक आदर्श प्रेमी नहीं होते।

आदर्श प्रेमी होते ही नहीं हैं ये सिर्फ कल्पना में ही हो सकते हैं।

एक आदर्श प्रेमी की झलक देखिये मेरे इस पसंदीदा गीत में मिलिए मेरे 'इरफ़ान' से।

I feel so romantic in listening his voice.

आभार