Showing posts with label Marriage in Islam.. Show all posts
Showing posts with label Marriage in Islam.. Show all posts

Wednesday, June 6, 2012

शर्मनाक है जाति-धर्म-आधारित कानून

भारत में अब क़ानून भी धर्म-आधारित होगा। पता नहीं क्या हो गया है देश के पढ़े-लिखे लोगों को भी। इस्लाम धर्म में अनुमति दे दी १५ साल की बच्चियों को स्वेच्छा से विवाह करने की।

नाबालिग मुस्लिम लड़कियों के विवाह के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न फैसलों का हवाला देते हुए बेंच ने कहा कि उक्त व्यवस्थाओं से स्पष्ट है कि मासिक धर्म शुरू होने पर 15 साल की उम्र में मुस्लिम लड़की विवाह कर सकती है। इस तरह का विवाह गैरकानूनी नहीं होगा।

http://navbharattimes.indiatimes.com/muslim-girl-can-marry-at-15-if-she-attains-puberty-hc/articleshow/13853325.कम्स


एक शर्मनाक और गैरजिम्मेदाराना फैसला है ये।

मासिक धर्म तो १२से १३ वर्ष की अवस्था से ही प्रारम्भ हो जाता है, तो क्या इस कच्ची उम्र में विवाह की अनुमति उचित है ?

क्या आमिर खान, इस नयी पनपती कुरीति का शिकार होने वाली हमारी मुस्लिम बहनों की खातिर "सत्यमेव-जयते में कुछ करेंगे ? या केवल हिन्दू-कुप्रथाओं का ही बिगुल बजाते रहेंगे ?

Zeal