Showing posts with label Villages. Show all posts
Showing posts with label Villages. Show all posts

Sunday, March 11, 2012

चेहरा रहता है दो गज घूंघट में और टायलेट के लिए खुला मैदान ?

स्त्रियों की गरिमा का ध्यान नहीं रखा जाता । ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं दिशा मैदान के लिए खुले में जाती हैं। क्या शर्म , संकोच और हया नहीं आती होगी ? चेहरा रहता है दो गज घूंघट में और टायलेट के लिए खुला मैदान ? कितनी ही स्त्रियाँ , बच्चियां तो इसी दौरान बलात्कार का भी शिकार हो जाती हैं। शहरी क्षेत्रों में भी स्त्री यदि बाज़ार हाट जाए , तो कहीं भी टायलेट की सुविधा नहीं है। महीने के पांच दिनों की परेशानी , डायबिटीज़ के मरीजों को बार-बार मूत्र त्याग के लिए परेशानी , और किसी भी आपात स्थिति में कोई सुविधा नहीं है। मूत्र विसर्जन जैसी आपात स्थिति से बचने के लिए स्त्रियाँ पानी कम पियें ? अनेक व्याधियों को दावत दें ? ६५ वर्षों में स्त्री ( सुनीता विलियम्स) अपनी विद्वता से चाँद पर तो पहुँच गयी है , लेकिन भारतवर्ष में स्त्रियों की गरिमा और सुविधा को ध्यान में रखकर 'टायलेट्स' नहीं उपलब्ध हैं। गावों में प्रत्येक घर में , और शहरों में पब्लिक टायलेट्स की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।