मेरा फ़्लैट दुसरे माले पर है ! सुबह बालकनी में धूप ले रही थी कि निगाह कार
पार्किंग में गयी ! सुरेश जल्दी-जल्दी सभी कारें साफ़ करने में लगा था ,
पता नहीं एक दिन में कितनी कार साफ़ कर डालेगा ... उसे तो बस हर कार मालिक
से 300 रूपए महीने पाने थे!
अचानक मेरी निगाह नीचे खड़े काले कुत्ते
पर गयी , मुंह उठाये दुसरे माले पर मुझे देख रहा था ! प्रेम के लिए अपनी
गर्दन को बेवजह इतनी तकलीफ दे रहा था ! मुझे उसका अपनापन बहुत अच्छा लगा !
मैंने मुस्कुरा दिया तो उसने पूंछ और जोर से हिलानी शुरू कर दी ... फिर
अपनी जगह बदलकर ठीक मेरी बालकनी की सिधान में आ गया और 180 डिग्री पर सर
उठाकर निहारने लगा ! मेरे पास पूंछ तो थी नहीं की उसका प्रेम रेसिप्रोकेट
कर सकती , अतः बाय बाय की मुद्रा में हाथ हिलाया ...कुत्ता जोर जोर से पूँछ
हिल रहा था ...शायद पूर्व जन्म का मेरा दोस्त था .....फिर मैं अन्दर आ गयी
....दोनों पर इमोशनल अत्याचार ज्यादा हो रहा था ....
MORAL of the story -- प्रेम की कोई भाषा नहीं होती ...कभी हिंदी में , कभी स्पैनिश में ...कभी पूंछ हिलाकर .....
Zeal
