Showing posts with label victim. Show all posts
Showing posts with label victim. Show all posts

Sunday, December 30, 2012

यह सरकार अब किसी भरोसे या स्पष्टीकरण का अधिकार नहीं रखती

जन आक्रोश से बचने के लिये ब्रिटिश सरकार ने भगत सिहँ, सुखदेव और राजगुरु की लाशों को गुप्त तरीके से आधी रात में ही जला दिया था। वह इम्पीरियलिज्म जिस की आज तक निन्दा होती है।

हमारी लोक ताँन्त्रिक परन्तु बेशर्म सरकार ने आज ब्रिटिश सरकार की भी हदें पार कर डाली हैं।

सरकार ने गैंग रेप पीडिता का दाह संस्कार प्रधान मन्त्री मनमोहन सिहँ और काँग्रेस अध्यक्ष सोनियां गाँधी की उपस्थिति में कर जनता के जागने से पहले ही सबूतों को मिटा डाला है।

भारत में ऐसा ना कभी हुआ था और शायद ना कभी होगा। अभी और भी गैंग रेप से पाडित इस देश में हैं। दो दिन पहले ऐक पीडिता ने आत्म हत्या भी कर ली थी। क्या सोनियां और प्रधान मन्त्री मनमोहन सिहँ उस लडकी के दाह संस्कार में शामिल हुये थे और आगे सभी दाह संस्कारों में उपस्थित रहा करें गे?

लोक ताँत्रिक व्यवस्थाओं में पारदर्शिक्ता लाने के बजाये सरकार ऐसा क्यों कर रही है? सोनियां की बीमारी छुपाई जाती है, उस की बीमारी पर विदेशी इलाज के खर्चे छुपाये जाते हैं, कालाधन वालों के नाम छुपाये जाते हैं। अब तो लगने लगा है कि अगर चीन या पाकिस्तान हमारे देश के किसी भाग पर अतिक्रमण कर ले गा तो सोनियां मनमोहन सिहँ उसे भी छुपा लें गे। क्या सरकार की नजर में भारतवासी विशवास के लायक नहीं रहै जो उन से सभी कुछ छुपाया जा रहा है? क्या यह देश सोनियां मनमौहन सिहँ की प्राईवेट प्रापर्टी बन चुका है?

यह सरकार अब किसी भरोसे या स्पष्टीकरण का अधिकार नहीं रखती। युवाओं का देश के प्रति अब यही कर्तव्य है कि इस सरकार को सत्ता से ही बे दखल करे और सोनियां मनमोहन सिहँ से देश वासियों के घोर अपमान का जबाब मांगे।

By Chand K Sharma

Thursday, December 27, 2012

डॉ अनीता शुक्ला का घटिया और वाहियात बयान ---

कृषि अनुसंधान केंद्र की वैज्ञानिक और लायंस क्लब की अध्यक्ष डॉ अनीता शुक्ला का घटिया और वाहियात बयान ---

"पीडिता अगर सात बलात्कारियों से घिर गयी थी तो समर्पण कर देना चाहिए था , हौले से बलात्कार करवा लेना चाहिए था ! इतना हंगामा ना करती तो आंत न निकालनी पड़ती ! स्वस्थ रहती। गलती लड़की की है , लड़कों की नहीं, न ही पुलिस की!"
---------------------------------------
इतना शर्मनाक बयान देने वाली डॉ अनीता पर थूकना चाहिए , जो स्त्रियों को इज्ज़त लुटने वक़्त समर्पण की सलाह दे रही हैं!
----------------------------------------
मेरा व्यक्तिगत विचार-- लड़कियों को जूडो-कराटे सीखना चाहिए!  खुद को बेहद मज़बूत बनाना चाहिए ! सेल्फ-डिफेंस में इस बलात्कारियों  को मौत के घाट  उतार देने का जज्बा रखना चाहिए!  इज्ज़त लुटे उससे बेहतर से संघर्ष करें ! हिम्मत और हौसला रहेगा तो तो ये छिछोरे, नपुंसक कुछ नहीं बिगाड़ सकेंगे !

वस्त्र बेहद सुविधाजनक होने चाहिए ! लड़कों की तरह ही सुविधानक कपडे और स्पोर्ट्स-शू पहनने चाहिए , ताकि वक़्त ज़रुरत जो-चार किक मुंह पे जड़ सके ! नाखूनों से इन नपुंसकों की आखें फोड़ देनी चाहिए और पेचकस रखें साथ में ताकि इनकी आँतों का फालूदा बनाकर इनके परिजनों को सौपा जा सके!