कल चिड़ियों के लिए पानी रखने के लिए 'मिटटी का कोसा' खरीदा , फिर एक छोटी सी गगरी भी खरीद ली, जिनके मूल्य क्रमशः ३५ रूपए और ३० रूपए थे! वहीँ मुझे एक छोटा सा 'मीठी नीम' का पौधा रखा दिखा , हमने पूछा क्या ये भी बेच रहे हो ? उसने कहा नहीं ! हमने कहा दे दो , जो दाम हो ,ले लेना ! उसने मना कर दिया ! हम लोग गगरी आदि लेकर गाड़ी में बैठ गए! चलने ही वाले थे की अदिति ने कहा -"डैडी रुकिए, वो पौधा लेकर आ रहा है" ! हमने दरवाजा खोला उसने मुस्कुराते हुए हमें वो पौधा पकड़ा दिया ! फिर पतिदेव ने बहुत चेष्टा की उसे दाम देने की , कहा की नाम मात्र के लिए ही ले लो कम से कम , लेकिन वो मुस्कराता रहा पर रूपए नहीं लिए उसने ! फिर हम घर की और चले दिए!
अदिति बोली - " डैडी गरीब लोगों का दिल कितना बड़ा होता है" इन्होने कहा --" बेटा गरीब लोगों का ही दिल बड़ा होता है "
अब ये नन्हा सा 'तोहफा' मेरी बगिया की शोभा बढ़ा रहा है जो उत्तरोत्तर बड़ा होता जाएगा और मेरे साथ रहेगा !
मेरा अपने पाठकों से निवेदन है की भले ही फ्रिज का पानी क्यों न पीते हो वे हर गरमी में कुम्हार की दूकान से एक घड़ा /मटका/ गगरी अवश्य खरीदें ! ये ही इनकी जीविका का साधन है ! और मटके का पानी स्वास्थ्य के लिए भी उत्तम है !
जन्म दिन पे मिला सुन्दरतम तोहफा आप सबके साथ बाँटना चाहती हूँ .....
हिंद देश के निवासी, सभी जन एक हैं,!
रंग, रूप ,वेश, भाषा, तारे अनेक हैं !
हमारा देश विभिन्न प्रान्तों में बंटा हुआ है , सिर्फ भाषा ही है जो हमे एक दुसरे से जोड़े रखती है ! देश, विदेश , सभी एक हुए जा रहे हैं ! भाषा ने हमे एक दुसरे के करीब ला दिया है। दुनिया सिमटकर छोटी और रंगीन हो गयी है!
इसी मौके पर मिलिए , मेरे गुजराती पाठक 'अर्थ देसाई' जी से ! ये मुंबई में एक प्रतिष्ठित संस्थान में वरिष्ट पद पर कार्यरत हैं ! इनकी मात्रभाषा गुजराती है ! इन्हें अंग्रेजी , हिंदी , उर्दू, गुजराती, मराठी , स्पैनिश तथा फ्रेंच भाषाओं का अच्छा ज्ञान है ,इन्होने मेरी भावनाओं की कद्र करते हुए मेरे लिए एक अनुपम तोहफा भेजा है जो आप सभी के साथ शेयर कर रही हूँ !
...............................................................................................................................
प्रिय दिव्या,
तुम्हारा देश के लिए प्रेम और विभिन्न भाषाओ से प्यार देखकर बहुत अच्छा लगता है ! आज तुम्हारे जन्म दिन पर, इस देश की मिटटी के लिए प्यार से भरा हुआ ये गीत , तीन विभिन्न भाषाओँ में भेज रहा हूँ! आशा है तुम्हे ये पसंद आएगा ! इस ग़ज़ल का लिंक नीचे संलग्न कर रहा हूँ !
Vhaali Divya:
Tamaaro desh ne maate apaar prem ane vibhinn bhaashaa-o pratye ni aadarniy laagni joine khub j saaru laage chhe. Aaje, tamaaraa Janm-divas nimitte, vatan ni maati pratye prem thi bhareli aa ghazal, tran bhaashaa-o maa tamne mokli rahyo chhu. Aashaa chhe tamne aa pasand aavse. Aa avismarniy ghazal ni Link ahi nich aapel chhe:
Janm-divas ni Khub, Khub Shubhechchhaa-o sahit,
Dearest ZEAL:
It feels very good to see your huge love for the nation and your respectful liking for various languages. Today, on your birthday, I am sending to you in three languages, this ghazal which is full of love for the soil of one’s native place. Hope you like it. Given below is the link to this unforgettable ghazal:
With the best wishes on your birthday,
Arth Desai
नदी नी रेत मा....
[01]
Nadi ni retmaa ramtu nagar made naa made
Fari aa drayshya smruti pat upar made naa made
Nadi ki ret mein kheltaa nagar mile naa mile
Fir ye drashya smruti pat par mile naa mile
A City playing amidst the river sands, may or may not be
Again this fine sight in the mind’s eye, may or may not be
[02]
Bhari lo swaas maa eni sugandh no dariyo
Pachhi aa maati ni bhini asar made naa made
Bhar lo saanso mein unki khushbu kaa saagar
Fir ye mitti ki bhini asar mile naa mile
Let us fill in the breath the ocean of her fragrance
Again the wet aroma of the soil, may or may not be
[03]
Parichito ne dharaai joi levaa do
Aa hastaa chehraa, aa mithi najar made naa made
Parichito ko ji bharke dekh lene do
Ye haste chehre, ye mithi najar mile naa mile
Let me behold to the heart’s fill the people I know
The smiling faces, the sweet glances, may or may not be
[04]
Bhari lo aankh maa rastaa-o, baari-o, bhito
Pachi aa shaher, aa gali-o, aa ghar made naa made
Bhar lo aankho mein raste, khidkiyaa, diwaare
Fir ye sahar, ye galiyaa, ye ghar mile naa mile
Capture in the eyes, the roads, the windows, the walls
Again the city, the lanes, the home, may or may not be