Showing posts with label पशु-वध .. Show all posts
Showing posts with label पशु-वध .. Show all posts

Friday, November 19, 2010

बलि का बकरा -- Scapegoat !

जब हम स्वयं को किसी परिस्थिति विशेष में " बलि का बकरा " बना हुआ पाते हैं तो अत्यंत मानसिक पीड़ा और भय के दौर से गुज़रते हैं इसी बात पर ध्यान आया बकरीद के पावन अवसर पर हलाल होने वाले निर्दोष बकरों का। आँख बंद कर के देखा तो पाया की करोड़ों की संख्या में पशु हलाल हुए पड़े थे खून की नदियाँ बह रहीं थीं। निर्दोष पशुओं की लाशें बिना शिकायत किये इंसान की ख़ुशी का सामान बन रही थीं। क्या ये त्यौहार हम मिठाई और सिवयीं खाकर नहीं मना सकते ? निर्दोष पशुओं की चीख से खरीदी गयी मुस्कुराहटें कहाँ तक उचित हैं ?

बकरीद एक खुशियों का त्यौहार है एक बार अल्लाह ने पैगम्बर अब्राहम को सपने में उसके पुत्र की बलि देने के लिए कहा। पैगम्बर अब्राहम ने अल्लाह में अपनी आस्था को बताने के लिए उसे कबूल कर लिया लेकिन कुर्बानी के वक़्त अल्लाह के दूत ने उसे रोक दिया यह कहकर कि , अल्लाह उसकी आस्था से प्रसन्न हैं , इसलिए उसे बेटे की कुर्बानी देने की आवश्यकता नहीं है। तब से आज तक बकरीद के पर्व पर पशु बलि की प्रथा चली रही है। मुझे तो लगता है , अल्लाह ने उस कुर्बानी को रोककर अपनी दयालुता का परिचय दिया है तथा हिंसा करने का सन्देश दिया है।


बलि चढ़ाए जाने वाले पशु -

  • बकरा या भेड़ [ आयु एक साल से ज्यादा हो ]
  • गाय , भैंस [आयु २ साल से ज्यादा]
  • ऊंट [आयु ५ साल से अधिक]

प्रति व्यक्ति एक बकरे की बलि तथा cattles का एक सर सात लोगों के लिए बलि किया जाता है। जिसमें सभी का हिस्सा बराबर होता है। इस्लाम को मानने वालों का ये कहना की हलाल का तरीका ऐसा होता है जिससे पशु को बहुत कम पीड़ा हो  यानि की वो इस बात को जानते हैं की हलाल के वक़्त पीड़ा होती है।

आखिर ये हिंसा क्यों ? कहा गया है - "जैसा खाए अन्नवैसा बने मन। " इस हिंसा को बढ़ावा नहीं देना चाहिए  पूरी-कचौरीमिठाई , खीरसिवंयीं के साथ यदि यह त्यौहार मनाया जाए तो क्या इसकी महिमा कम हो जायेगी ?


क्या पशु-वध और हिंसा से " अमन का पैगाम " दिया जा सकता है ?