Showing posts with label भगवा. Show all posts
Showing posts with label भगवा. Show all posts

Sunday, January 27, 2013

जय भगवा

भगवा शब्द इतना पवित्र है की आतंकवादी के आगे लिख जाने से उसका अर्थ 'राष्ट्रवादी' हो जाता है !--- गर्व से कहिये हम 'भगवा-आतंकवादी' हैं ! अब हम मिलकर भगवा-हिन्दू-राष्ट्र बनायेंगे!

जय भगवा
जय भगवा-राष्ट्र

Wednesday, December 29, 2010

देश को ख़तरा है इटालियन गांधियों से -राहुल गांधी , सोनिया गांधी.


घर का भेदी लंका ढाए ।

जिस देश में राहुल गांधी जैसे विभीषण होंगे [wikiLeaks ], उस देश का क्या ख़ाक विकास होगा। जिन्होंने खुद को फिरंगियों की आँखों में चढाने की खातिर अपनी भारत माता से गद्दारी गंवारा की है ।

जिस देश को महात्मा गाँधी , नेताजी सुभाष चन्द्र बोस , सरदार भगत सिंह और अनेक शहीदों ने अपने खून पसीने से आज़ाद कराया , उसे बेचने के लिए तैयार है , इटालियन गांधी-द्वय।

राहुल गांधी आखिर हैं क्या ? देश का इतिहास भूगोल भी नहीं मालूम और देश का प्रधानमन्त्री बनने का सपना देखते हैं । हमारे देश की अंधी , गुलाम और चापलूस जनता क्या वोट दे देगी ऐसे गद्दार कलयुगी विभीषणों को ? फिर घोटालों पर इतना अफ़सोस क्यूँ ? जैसा बीज बोयेंगे , वैसी ही तो फसल काटेंगे।

हिन्दुओं को आतंकवादी कहकर इन्होने देश के मुह पर चांटा मारा है। अगर भारतीयों में वाकई गैरत है , तो मजबूर कर देना चाहिए इन इटालियन गांधियों को इसाई या फिर इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए। क्यूंकि हिन्दू होकर , अन्य हिन्दुओं का अपमान करना एक गुनाह है।

शक्ति और पवित्रता के प्रतीक जिस भगवा को पहनकर स्वामी विवेकानंद ने अपने ओजमयी भाषण से पूरे हिंदुस्तान को गौरवान्वित किया था। उसी भगवा को ये इटालियन गांधी , भगवा आतंकवाद का नाम दे रहे हैं?

क्या हक है इस विदेशी गांधियों को हमारे देश पर हुकूमत करने का । जो देश की इज्ज़त नहीं करता। जो देशवासियों की आस्था का सम्मान नहीं करता , उसे देश बाहर कर देना चाहिए।

गुलामी , चाटुकारिता तथा खुदगर्जी में जकड़ी मानसिकता के चलते भारतवासी इन मुद्दों पर कुछ कहने से कतराते हैं। तटस्थ रहते हैं। निज विकास के बारे में सोचते हैं , देश के विकास से सरोकार नहीं। तटस्थ रहने वालों को समय माफ़ नहीं करेगा ।

मुझे तटस्थ रहना नहीं आता इसलिए स्पष्ट लिखती हूँ -- देश को ख़तरा हिन्दुओं से नहीं बल्कि इन विदेशी गांधियों से है। इनके नाम के साथ जुड़कर ' गांधी ' शब्द भी शर्मसार हो जाता है।

वन्दे मातरम् !