Showing posts with label सहारा. Show all posts
Showing posts with label सहारा. Show all posts

Saturday, December 25, 2010

जीते जी क्यूँ तलाशते हो कांधा ?

मरने के बाद ही चार कांधों की जरूरत होती है फिर जीते जी क्यूँ तलाशते हो कांधा जीते जी तो आंसू बहाने के लिए ही कन्धों की जरूरत पड़ती है क्यूँ खुद को इतना कमज़ोर बनाना की हमेशा एक सहारे की तलाश में रहना जब तक हम अपनी कमजोरियों पर विजय नहीं पाते , हम एक दोस्त को तलाशते हैं , जिसके समक्ष रोकर हम सहानुभूति जुटा सकें

जिस
दिन हममें अपने दुखों और परेशानियों से लड़ने की क्षमता जाती है , उस दिन से काँधे की तलाश भी बंद हो जाती है फिर व्यक्ति अपने ग़मों को celebrate करने लगता है और दुसरे के ग़मों को हल्काएक हंसमुख और हिम्मती व्यक्ति ही समाज के लिए उपयोगी होता है और डिमांड में रहता हैइसलिए छोड़ो काँधे की तलाश ही ढूंढो और ना ही ऑफर करो किसी को किसी को रोने के लिए कंधा देकर हम उसे कमजोर बनाते हैंवो कभी अपनी परेशानियों से खुद लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पता

जब तक कंधे की जरूरत महसूस होती रहेगी तब तक सक्षम और सबल होना मुमकिन नहीं हैparasite बनकर जीना गवारा है क्या ? देश और समाज के काम आने वाली हस्तियाँ कभी मोहताज नहीं रहीं कन्धों कीआत्मनिर्भर रहकर लोगों को आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती रहीं सदालेकिन एक कमज़ोर आम इंसान , भावुक होकर एक दोस्त खोजता है सदा , जिसके कन्धों पर सर रखकर अपने गम भुला सकेकमजोरी की निशानी है येदेखिए कन्धों का गलत इस्तेमाल होने पाएपहचानिए उन पवित्र ख़ुशी के आसुओं को जिनके बहने पर कन्धों की दरकार नहीं होती

जीते जी जो आपको अपना कन्धा देते हैं, वो भारी कीमत वसूलते हैं अपनी सहानुभूति कीचार दिन, चार मॉस, चार बरस..बस इतनी ही तो है उम्र , काँधा देने वालों के धैर्य कीकब कौन सा झोंका आकर कांधा देने वालों का ईमान खरीद लेगा , पता ही नहीं चलेगा और कंधा पराया होकर किसी और के आंसुओं का आँगन बन उसके उजड़ने का सामान बन जाएगा

कंधा ढूंढो, कंधा दोगिरने दो उसको , गिर कर सँभालने दो उसकोजब बार-बार गिरकर, स्थिर खड़ा होने के बाद , विजयी मुस्कान से आपकी और देखे तो मुस्कुराकर उसका हौसला बढाइये

केकिन
कंधा ?.....उसे पीछे ही रखिये !!

खुदी को कर बुलंद इतना कि ,
बुझती हुई शमाँ भी आपके करीब से गुज़रे तो रौशन हो जाए

आभार