Showing posts with label Birthday. Show all posts
Showing posts with label Birthday. Show all posts
Sunday, July 13, 2014
Monday, May 9, 2011
चंदा ने पूछा तारों से , तारों ने पूछा हज़ारों से- "सबसे अच्छा कौन है ? --पापा--मेरे पापा ....

आज , नौ मई को पिताजी के जन्म-दिन पर उनकी बहुत याद आ रही है , इसलिए ये लेख लिख रही हूँ। बेटियां होना भी कितना कष्टदाई होता है कभी-कभी । जो माता पिता हमें इतने कष्ट उठाकर हमें पढ़ाते लिखाते हैं , और किसी काबिल बनाते हैं , उनसे दूर हो जाना पड़ता है विवाहोपरांत । जब वे बूढ़े हैं , और उन्हें हमारी सेवा की ज़रुरत होती है , तो हम लाचार और विवश , उनसे मीलों दूर बैठे हुए होते हैं , चाहकर भी कुछ नहीं कर सकते । सिर्फ याद कर सकते हैं।
मेरे आदर्श और मेरे गुरु समान पिताजी अत्यंत optimistic व्यक्तित्व के धनी हैं। जीवन भर परेशानियां झेलीं लेकिन अपने बच्चों को सदैव सुख से रखा और उच्च शिक्षा दी। उनकी तनखाह से ,ज्यादा हम चारों की स्कूल की फीस थी , लेकिन जैसे तैसे बिना किसी व्यवधान के , यथाशक्ति हमें शिक्षा दिलाई , ताकि भविष्य में हमें कोई कष्ट न देखना पड़े।
बैंक की नौकरी में , हर तीन साल पर छोटे-छोटे शहरों और कस्बों में होते स्थानान्तरण होने के बावजूद भी उन्होंने अपने परिवार को लखनऊ जैसे महानगर में रखा ताकि हमें कोई कष्ट न हो । जाड़ा , गर्मी और बारिश में हर सप्ताह शनिवार की रात घर आना और २४ घंटे बाद पुनः निकल पड़ना कर्म-स्थल के लिए। बहुत कठिन जीवन-चर्या थी , लेकिन उस एक दिन के अवकाश में घर आते ही , बिना समय नष्ट किये हम चारों को गणित और अंग्रेजी पढ़ाते थे। आज उसी पढाई की बदौलत हम कुछ बन सके।
पिताजी कहा करते थे -" A single minute wasted at school means a chance of misfortune in future "...उनकी इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर , कभी समय नष्ट नहीं किया। समय का भरपूर सदुपयोग किया। हालाँकि आज जब यही बात अपने बच्चों से कहती हूँ तो वो समय की एहमियत नहीं समझते हैं।
पिताजी के कुछ पसंदीदा वाक्य जो वे अक्सर कहते हैं , और फोन पर भी सुनने को मिलता रहता है - "समय से पहले और किस्मत से ज्यादा किसी को कुछ नहीं मिलता" और " जो हम आज हैं , वो कल नहीं रहेंगे", क्यूंकि बदलाव ही प्रकृति का नियम है , इसलिए सकात्माक बदलाव की तरफ सतत प्रयत्नशील रहना चाहिए। पिताजी के अध्यात्मिक विचारों से इतनी प्रभावित हूँ की अक्सर मेरे लेखों में उनकी ही झलक मिलती है।
सन २००७ में माँ की मृत्यु बाद से उन्होंने माता और पिता दोनों का दायित्व अपने ऊपर ले लिया है । अपने बच्चों की ही चिंता किया करते हैं, अपनी किसी भी तकलीफ को जाहिर तक नहीं होने देते। इतना भावुक होता है, एक पिता का दिल भी। एक माँ की ही तरह कोमल होता है , पिता का ह्रदय भी । आज जो कुछ भी हूँ , पिताजी के प्रयत्नों और आशीर्वाद से ही हूँ । मन में पिताजी के लिए आभार एवं कृतज्ञता है।
अपने पिताजी के जन्मदिन पर समस्त पुरुष जो पिता का धर्म निभा रहे हैं , उन्हें मेरा नमन। बेटियां कितनी भी दूर क्यूँ न चली जाएँ , सदैव अपने पापा की लाडली ही रहती हैं।
चंदा ने पूछा तारों से , तारों ने पूछा हज़ारों से- "सबसे अच्छा कौन है ? --पापा--मेरे पापा ....
आभार।
Saturday, March 5, 2011
सभी ब्लॉगर सादर आमंत्रित हैं हमारे घर ..



आज अदिति के जन्मदिन पर सभी ब्लॉगर , सपरिवार , सादर आमंत्रित हैं । अपनी पोलो-टीम (बच्चों) को ज़रूर लाइयेगा। बच्चे करेंगे मस्ती और ब्लॉगर्स की हो जायेगी मीटिंग। मिल बैठेंगे ब्लोगर्स चार , घर में आ जायेगी बहार।
कहते हैं कश्यप ऋषि की दो पुत्रियाँ थीं - दिति और अदिति । जिसमें से 'अदिति' देवताओं की माता थीं । अब देवताओं की क्या कहें , मेरी जरूर माता हैं । दिन भर मुझे समझाती हैं क्या करना चाहिए और क्या नहीं ।
अदिति ने , १० फ़रवरी को Bangkok में Drama-fest में पांच अंतर्राष्ट्रीय स्कूलों के मध्य प्रतियोगिता में अपने स्कूल को represent किया । नाटक "Hoodwinked" में उसका लीड रोल था , जिसमें 'Sheriff" की भूमिका के साथ अदिति ने पूरा न्याय किया । नाटक के समापन के बाद , परेंट्स , टीचर्स , और अन्य गणमान्य लोगों द्वारा मिली प्रशंसा से मन ख़ुशी से झूम उठा । अदिति के शब्दों में --- " जब सब लोग तारीफ़ कर रहे थे और बधाई दे रहे थे , तो मैं सिर्फ 'थैंक्स' कह पा रही थी , काश कोई और शब्द भी होता जो इस प्यार के बदले में कहा जा सकता" । आजकल अदिति जो अपने स्कूल में 'एडीटी' के नाम से जानी जाती हैं , उन्हें लोग 'The wicked Sheriff ' के नाम से पुकारने लगे हैं।
२५ फ़रवरी को यहाँ के लीडिंग न्यूज़ पेपर - 'पटाया-मेल' में अदिति की outstanding performance विस्तार से छपी । मन की प्रसन्नता अपने ब्लोगर मित्रों के साथ बांटकर अपनी ख़ुशी को दोगुनी कर रही हूँ ।
आज जन्मदिन की पार्टी में शुद्ध शाकाहारी , भारतीय व्यंजन हैं । यदि आपकी कोई विशेष पसंद हो तो सूचित कीजिये , उसे मेनू में शामिल करने की ख़ुशी होगी । वैसे थाईलैंड की विशेष डिश "सोमताम' का आनंद भी मिलेगा आपको ।
तस्वीरों में आप अदिति को उसके शैतान , छोटे भाई 'सुयश' के साथ देख सकते हैं ।
आभार ।
Labels:
Aditi,
Birthday,
Drama-fest,
Party,
Pattaya-mail,
Sheriff,
zeal
Subscribe to:
Posts (Atom)

