चैटिंग क्या है ?
आभासी दुनिया में ऑनलाइन होने पर एक दुसरे के साथ किसी भी विषय पर लिखित में वार्तालाप करने को चैटिंग कहते हैं । ये आनंददायी भी है और दुखदायी भी ।
चैटिंग के लाभ --
आभासी दुनिया में ऑनलाइन होने पर एक दुसरे के साथ किसी भी विषय पर लिखित में वार्तालाप करने को चैटिंग कहते हैं । ये आनंददायी भी है और दुखदायी भी ।
चैटिंग के लाभ --
- बहुत कुछ सीखने को मिलता है । जिस भी भाषा में संवाद कर रहे हैं , उसमें धीरे-धीरे प्रवीणता आने लगती है।
- जो बातें आप रियल लाइफ में कह नहीं पाते और अन्दर ही अन्दर घुटते रहते हैं , वो इस आभासी दुनिया की चैटिंग में किसी के साथ शेयर कर सकते हैं और अपना मन हल्का कर सकते हैं।
- यहाँ आपको कोई सुनने वाला मिल जाता है जो धीरे-धीरे आपके आत्मविश्वास को भी बढाता है ।
- कुछ लोगों का एकाकीपन दूर करने में भी बहुत मददगार साबित होता है ।
- कभी कोई जानकारी चाहिए होती है तो वो ऑनलाइन मित्रों की मदद से तुरंत मिल जाती है ।
- देश विदेश में रह रहे मित्र एवं परिवार वालों से बात करने का एक बेहतरीन जरिया ।
चैटिंग से होने वाली हानियाँ --
- कक्षा छः तक आते आते बहुत से बच्चे मित्रों के साथ चैटिंग में व्यस्त हो जाते हैं । इससे उनकी सकारात्मक ऊर्जा का व्यय कंप्यूटर पर ही हो जाता है , और पढाई के समय थके रहते हैं या फिर चैट के वक्त हुए वार्तालाप पर उनका ध्यान भटकता रहता है ।
- चैटिंग कई बार एक नशे का रूप ले लेती है। और व्यक्ति के जरुरी कार्य पेंडिंग होते जाते हैं। इकठ्ठा हुए कार्य बाद में व्यक्ति को चिंता और झुंझलाहट देते हैं । स्वभाव में चिडचिडापन आ जाता है ।
- व्यक्ति समाज से थोडा कट जाता है , और आभासी दुनिया पर ज्यादा निर्भर रहने लगता है ।
- अक्सर कुछ असामाजिक तत्व भी होते हैं इस आभासी दुनिया में , जो आपके परिवार की जानकारी हासिल कर आपको ब्लैकमेल करने लगते हैं । आपका उठना - बैठना मुश्किल कर देते हैं ।
- कुछ लोग जो parasite टाइप के एवं अवसादग्रस्त होते हैं , वो पिस्सू की तरह आपके ऊपर बुरी तरह निर्भर करने लगते हैं तथा आपकी ऊर्जा एवं समय को खा जाते हैं और आप इंसानियत निभाने के फेर में स्वयं को बिलकुल अशक्त ( drained ) महसूस करने लगते हैं ।
- जब संवाद एक स्त्री और पुरुष के मध्य हो रहा होता है तो बहुधा लोग अपनी मर्यादाएं लांघ जाते हैं । वो भूल जाते हैं की वो किसी सम्मानित व्यक्ति से बात कर रहे हैं । अक्सर पुरुष , स्त्री की भावुकता का नाजायज लाभ उठाता है और अनाधिकार चेष्टाएं करता है । Attention न मिलने की अवस्था में उसके अन्दर का जानवर जागृत होकर , स्त्री को अनेक प्रकार से यातनाएं देता है ।
- ज्यादा समय चैटिंग में व्यतीत करने के कारण spondylitis , backache , headache , obesity आदि समस्याएं पैदा हो जाती हैं।