Showing posts with label Expectations. Show all posts
Showing posts with label Expectations. Show all posts

Friday, March 30, 2012

सुखी एवं खुश रहने का मूल मन्त्र

बस एक ही मन्त्र है । कभी किसी से कोई अपेक्षा मत रखिये। अपेक्षाएं कभी पूरी नहीं होतीं। पूरी ना हो पाने की अवस्था में मन को दुखी एवं अवसादित करती हैं। अच्छे- भले रिश्ते भी इन अपेक्षाओं की भेंट चढ़कर ख़ाक हो जाते हैं। दूरियां बढती हैं और दरारें आती हैं रिश्तों में। खुद को इतना सक्षम बनाईये की आप अपने सपनों को साकार कर सकें। सपने भी उतने ही देखिये जिन्हें पूरा कर पाने का सामर्थ्य हो आपमें। किसी दुसरे से अपेक्षाएं पालकर अपना और दुसरे का जीवन दूभर मत कीजिये।

Greater the expectations , greater the disappointments

Zeal

Monday, September 27, 2010

हमारा जीवन और अपेक्षाएं !

"Greater the expectations, Greater is the disappointment "

बहुत कोशिशों के बाद भी हमको ये मालूम पड़ता है की कहीं न कहीं हम भी , किसी न किसी से कुछ अपेक्षा कर ही रहे होते हैं। अपेक्षाएं हमें कुछ नहीं देतीं , सिवाय निराशा के।

पत्नी या पति चाहे सब कुछ समर्पित कर दें एक दुसरे के लिए, फिर भी कहीं न कहीं कुछ शेष रह ही जाता है॥

दोस्त कितनी भी संजीदगी से आपके साथ हो, लेकिन कहीं न कहीं वो अनजाने में ऐसी कोई भूल कर रहा होता है , जिससे उसके दोस्त का भला नहीं बल्कि नुकसान हो रहा होता है, क्यूंकि मानवीय भूलें तो स्वाभाविक हैं। और हमें पता भी नहीं होता की अमुक व्यक्ति की हमसे अपेक्षाएं क्या है।

इसलिए स्वयं को दुखों से बचाने के लिए हमें कोशिश करनी चाहिए की हम किसी से कोई भी अपेक्षा न रखें।

अपेक्षाएं हमारे व्यक्तित्व को कमज़ोर बनाती हैं। जब हम अपेक्षाओं का दमन करने में सफल हो जाते हैं , तो हमारे आत्म विश्वास में वृद्धि होती है।

आभार ।