
कल राधिका ने पूछा दिव्या तुम्हारी उम्र कितनी है और तस्वीर क्या बचपन कि लगा रखी है ?
इसी बात पर एक दो वर्ष पुराना वाकया याद आ गया । एक बार पति की कंपनी की मैगजीन में मेरा एक लेख "Health and environment" छपा। लेख छपने के साथ ही परिचितों के फोन आने शुरू हो गए । मैंने , सोचा कोई तो तारीफ करेगा लेख की , लेकिन नहीं फोन पर सभी तस्वीर की प्रशंसा कर रहे थे , लेकिन मेहनत से लिखे हुए लेख की प्रशंसा में दो शब्द भी नहीं कहे किसी ने । मन उदास था ।
शाम को ऑफिस के एक परिचित आये । बातों के दौरान उन्होंने लेख के लिए बधाई दी , और विषय सम्बन्धी एक दो प्रश्न भी पूछे । मुझे बहुत अच्छा लगा की किसी ने तो लेख को पढ़ा है । मन की शिकायत उनसे ही कह दी मैंने..." आपके आफिस में एक भी बंदा नहीं जिसे तस्वीर से ज्यादा लेख में रूचि हो ? उन्होंने कहा "सच कहूँ मुझे आपका लेख बहुत पसंद आया , मैंने सहेज कर भी रख लिया है , एक दो जगह कोट भी कर चूका हूँ"
तो राधिका की बात सुनकर यह प्रकरण ध्यान आ गया -- सोचा आज अन्य राधिकाओं की भी जिज्ञासाओं का समाधान कर दूँ।
- मेरी उम्र मेरी प्रोफाइल में भी लिखी है --11 जुलाई 1979 ( ३२ वर्ष )
- मेडिकल graduation के 4th year में विवाह हुआ। शेष पढाई विवाह के बाद पूरी की है।
- विवाहित जीवन के दस वर्ष पूरे कर चुकी हूँ।
- आठ और नौ वर्ष के दो प्यारे बच्चे हैं।
- जो तस्वीर यहाँ लगी है , वो तो ब्लौग पर लगे हुए ही एक वर्ष पुरानी हो गयी , और जाहिर सी बात है की पुरानी ही है । तसवीरें तो हर छः माह में पुरानी हो जाती हैं । बार-बार अपडेट करना अजीब सा लगता है और संभव भी नहीं है । तस्वीर तो महज एक औपचारिकता है ब्लॉग पर।
- Myopia भी है मुझे , इसलिए १२ वर्ष की उम्र से ही चश्मा भी लग गया था मुझे। इस तस्वीर में भी , नेत्रों में Contact lenses लगे हुए हैं ।
- यदि आप लोग हर वर्ष , मेरी बढती उम्र की एक काल्पनिक तस्वीर स्वयं ही बना लें तो बहुत मदद होगी।
- तस्वीर बनाने के लिए आवश्यक बिंदु नीचे लिख रही हूँ.....
आभार
.