Showing posts with label Yugratnaa srivastava. Show all posts
Showing posts with label Yugratnaa srivastava. Show all posts

Thursday, December 30, 2010

जाते हुए वर्ष की अंतिम पोस्ट देश के नौनिहालों के नाम

जाते हुए वर्ष २०१० को , एक मधुर स्मृति के साथ विदाई देता यह लेख , जो देश के बच्चों को समर्पित है।

कितना भी व्यस्त रहे लेकिन बच्चों का स्मरण करना मत भूलिए। ये ही तो देश का भविष्य हैं और इनका बचपन ही हमारे हाथ में है जो हम संवार सकते हैं।

इस वर्ष का अंतिम लेख कुछ मधुर स्मृतियों के साथ लिखना चाहती थी। बहुत सोचने के बाद भी सिर्फ कलमाड़ी, थुरूर, ललित मोदी, ए राजा, सोनिया, दिग्विजय और सिटी बैंक के शिवराज पूरी ही जेहन में घुमते रहे।

लेकिन फिर एक प्यारी सी बच्ची - " युगरत्ना " का स्मरण हो आया । सोचा उसके बारे में ही जिक्र करूँ आज ।

१३ वर्ष की बच्ची - युगरत्ना श्रीवास्तव [ लखनऊ , उत्तर प्रदेश ] , ने United Nations General Assembly को global climate change पर , [ 13th oct 2010] अपना भाषण देकर पूरे देश को गौर्वान्तित किया है।

इस पर्यावरण सम्मलेन में तकरीबन १०० देशों के प्रमुख शामिल थे , जिसमें बराक ओबामा भी शामिल थे। युगरत्ना को पूरे एशिया से चुना गया था , तकरीबन तीन अरब बच्चों को represent करने के लिए। उसे १०५ देशों के delegates के मध्य प्रतिस्पर्धा प्रक्रिया द्वारा चयनित किया गया था।

इस छोटी सी उम्र में युगरत्ना ने अनेकों देशों के प्रमुख से मुलाक़ात की तथा अपने ओजस्वी वक्तव्यों से देश को गौरवान्वित किया । देश विदेश के अनेकों पुरस्कार से सम्मानित युगरत्ना वाकई , भारत देश का एक अनमोल रत्न ही है।

आने वाले नए वर्ष में सभी बच्चों और विद्यार्थियों के लिए अनेक शुभ एवं मंगलकामनायें। खूब पढ़ें-लिखें और माँ बाप के साथ अपने देश को भी गौरवान्वित करें।

आप सभी के लिए नया वर्ष मंगलमय हो ।
Happy 2011 to one and all.

.