Showing posts with label Obama. Show all posts
Showing posts with label Obama. Show all posts

Tuesday, January 20, 2015

गुलामी की पराकाष्ठा

छब्बीस जनवरी को गणतंत्र दिवस है या "ओबामा दिवस" ! पग-पग अमेरिका, भारत को डूज़ और डोंट्स बता रहा है ! हमारे गणतंत्र दिवस पर हमें ही बताया जा रहा है की कहाँ पर फ्लाई-ज़ोन हो और कहाँ ना हो ! हम स्वतंत्र हैं या परतंत्र ? गणतंत्र दिवस हमारा है या फिर अमेरिका का ! मोदी जी इतना डेस्परेट (आकुल-व्याकुल) क्यों हैं ओबामा को बुलाने के लिए ?

यही वो गुलाम भारत है , जहां "विदेशी कंपनी मेक-डोनाल्ड" में एक भारतीय बच्चे को बेइज़्ज़त करके बाहर निकाल दिया गया ! अरे अगर भारतीयों से प्रेम होता तो उस मासूम से बच्चे को सीने से लगाकर उस मेक-डोनाल्ड आउटलेट को बंद करवा देते !

लेकिन इन्हें तो "विदेशी" ही ज्यादा अज़ीज़ हैं !

ZEAL

Thursday, May 12, 2011

हमारा नेता कैसा हो ? बराक ओबामा जैसा हो .

भारत की पवित्र भूमि पर , देश के लिए मर मिटने वाले अनेक देश भक्तों ने जन्म लिया , जिन पर हमारी आने वाली पीढियां भी नाज़ करेंगी। वैसी ही ,एक हस्ती जिसने मुझे बहुत प्रभावित किया है , वो है अमेरिका के राष्ट्रपति 'बराक ओबामा' । जो काम कोई नहीं कर सकता था , वो ओबामा ने कर दिखाया।

जैसे रावण को मारने के लिए राम और कंस को मारने के लिए कृष्ण ने अवतार लिया , वैसे ही कण-कण में व्याप्त हो रहे आतंकवाद को फैलाने वाले आतंकवादी 'ओसामा' को समाप्त करने के लिए ही ओबामा एक अवतार की तरह जन्मे और निसंदेह एक देशभक्त जिसपर वहाँ की जनता गर्व कर सके। उन्होंने न सिर्फ अपने देश पर बल्कि समस्त मानव जाति को उपकृत किया है , इस दानव से मुक्ति दिलाकर ।

कुछ लोगों का विचार है की की किसी भी देश में इस तरह घुसपैठ नहीं की जानी चाहिए , ये अंतर्राष्ट्रीय नियमों के विरुद्ध है। लेकिन लोगों को ये सोचना चाहिए की नियम और कायदे शरीफों के लिए होते हैं । जो देश आतंकवादियों को संरक्षण दे , उनके साथ इसी तरह पेश आना चाहिए।

हमारे देश के सत्ताधारियों को ओबामा से शिक्षा लेनी चाहिए की शासन कैसे किया जाता है । देश और देशवासियों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए। पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था अब जाहिर हो चुकी है । महान आतंकवादी भी महफूज़ नहीं रहा वहां , आम जनता की क्या कहें । इसके विपरीत भारत की सुरक्षा व्यवस्था अति मज़बूत है । यहाँ कसाब जैसे आतंकवादी ३७६ खून करने के बाद भी 'शाही दामाद' की हैसियत से रह सकते हैं।

नेतृत्व करने के लिए जो गुण चाहिए [ संवेदनशीलता, मानवता ,लोकप्रियता, देशभक्ति , ज्ञान , strategy], वे सभी गुण ओबामा में मौजूद हैं। वे एक आदर्श राष्ट्रपति हैं।

मेरे ह्रदय में ऐसी हस्ती के लिए बहुत सम्मान है । मेरे आदर्श हैं ओबामा।

Wednesday, February 23, 2011

उच्च पदस्थ लोगों कों भी एक आम इंसान कि तरह खुशियाँ मनाने का अधिकार है .

कल दिल्ली कि मुख्य मंत्री कों समाचार में देखा । " ये है दिल्ली मेरी जान " , इस गाने पर उन्हें मित्रों एवं आम जन समुदाय के साथ स्टेज पर थिरकते हुए देखा । उनके चेहरे पर एक मासूम बच्ची के जैसी उमंग थी । पूरे परिवेश में एक उल्लास सा घुला हुआ था।

उसके बाद शीला जी ने माइक हाथ में ले लिया और एक गाना गाया - " कजरा मोहब्बत वाला , अखियों में ऐसा डाला , कजरे ने ले ली मेरी जान , हाय रे मैं तेरे कुर्बान । आई हो कहाँ से गोरी , थोडा सा प्यार ले के ...." । शीला जी इस उम्र में इतना बेहतरीन गाती हैं , ये पहली बार मालूम हुआ । आनंद आ गया ।

फिर अगले समाचार में ग्वालियर में , उमा भारती जी का ज़ोरदार नृत्य आया । मौका था उनकी भांजी की शादी का । शादी के मौके पर हर दिल एक उमंग से भरा होता है । बहुत अच्छा लगा उनका ये जीवंत अंदाज़।

समाचारों कि श्रृखला में उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी और नितिन गडकरी जी कों एक देश भक्ति गीत गाते हुए सुनवाया । फिर नंबर था ओबामा जी का अपनी पत्नी के साथ भारत यात्रा का जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों के साथ नृत्य करते हुए धमाल मचाया ।

कभी कभी तनाव भरी ज़िन्दगी में इस तरह खुश हो लेने में हर्ज़ ही क्या है । मुझे तो मज़ा आ गया । जिंदगी की किसी भी उम्र में , किसी भी पड़ाव पर , किसी भी पद पर रहकर , जोश , उमंग , उत्साह ( zeal) , के साथ अपनों के बीच खुशियाँ मनाने का एक अलग ही आनंद है । जैसे मंदिर के प्रांगण में कदम रखते ही एक अद्भुत शान्ति का एहसास होता है , वैसे ही इन खुशियों के क्षणों में दीन-दुनिया से दूर एक अलौकिक आनंद की प्राप्ति होती है, और ये क्षण लोगों के दिलों में यादगार हो जाते हैं ।

कल से शीला जी का गाया हुआ यही गीत ज़बान पर चढ़ा हुआ है । गुनगुना रही हूँ..

कजरा मोहब्बत वाला , अखियों में ऐसा डाला
कजरे ने ले ली मेरी जान , हाय रे मैं तेरे कुर्बान

दुनिया है मेरे पीछे , लेकिन मैं तेरे पीछे
अपना बना ले मेरी जान , हाय रे मैं तेरे कुर्बान

अई हो कहाँ से गोरी , आँखों में प्यार ले के
चढ़ती जवानी की ये पहली बहार ले के
दिल्ली शहर का सारा मीना बाज़ार ले के
झुमका बरेली वाला , कानों में ऐसा डाला
झुमके ने ले ली मेरी जान , हाय रे मैं तेरे कुर्बान

दुनिया है मेरे पीछे ....

मोटर न बंगला मांगूं , झुमका न हार माँगूं
दिल कों चलाने वाले , दिल का करार माँगूं
सैयां बेदर्दी मेरे , थोडा सा प्यार माँगूं ।
किस्मत बना दे मेरी , दुनिया बसा दे मेरी
कर ले सगाई मेरी जान , हाय रे मैं तेरे कुर्बान

कजरा मोहब्बत ....

जब से है देखा तुझको , हो गए गुलाम तेरे
अपना बना ले गोरी , आयेंगे काम तेरे
अपना ये जीवन सारा , लिख देंगे नाम तेरे
कुरता ये जाली वाला , उस पर मोतियन की माला
कुर्ते ने ले ली मेरी जान , हाय रे मैं तेरे कुर्बान

कजरा मोहब्बत ....

आभार ।


Thursday, December 30, 2010

जाते हुए वर्ष की अंतिम पोस्ट देश के नौनिहालों के नाम

जाते हुए वर्ष २०१० को , एक मधुर स्मृति के साथ विदाई देता यह लेख , जो देश के बच्चों को समर्पित है।

कितना भी व्यस्त रहे लेकिन बच्चों का स्मरण करना मत भूलिए। ये ही तो देश का भविष्य हैं और इनका बचपन ही हमारे हाथ में है जो हम संवार सकते हैं।

इस वर्ष का अंतिम लेख कुछ मधुर स्मृतियों के साथ लिखना चाहती थी। बहुत सोचने के बाद भी सिर्फ कलमाड़ी, थुरूर, ललित मोदी, ए राजा, सोनिया, दिग्विजय और सिटी बैंक के शिवराज पूरी ही जेहन में घुमते रहे।

लेकिन फिर एक प्यारी सी बच्ची - " युगरत्ना " का स्मरण हो आया । सोचा उसके बारे में ही जिक्र करूँ आज ।

१३ वर्ष की बच्ची - युगरत्ना श्रीवास्तव [ लखनऊ , उत्तर प्रदेश ] , ने United Nations General Assembly को global climate change पर , [ 13th oct 2010] अपना भाषण देकर पूरे देश को गौर्वान्तित किया है।

इस पर्यावरण सम्मलेन में तकरीबन १०० देशों के प्रमुख शामिल थे , जिसमें बराक ओबामा भी शामिल थे। युगरत्ना को पूरे एशिया से चुना गया था , तकरीबन तीन अरब बच्चों को represent करने के लिए। उसे १०५ देशों के delegates के मध्य प्रतिस्पर्धा प्रक्रिया द्वारा चयनित किया गया था।

इस छोटी सी उम्र में युगरत्ना ने अनेकों देशों के प्रमुख से मुलाक़ात की तथा अपने ओजस्वी वक्तव्यों से देश को गौरवान्वित किया । देश विदेश के अनेकों पुरस्कार से सम्मानित युगरत्ना वाकई , भारत देश का एक अनमोल रत्न ही है।

आने वाले नए वर्ष में सभी बच्चों और विद्यार्थियों के लिए अनेक शुभ एवं मंगलकामनायें। खूब पढ़ें-लिखें और माँ बाप के साथ अपने देश को भी गौरवान्वित करें।

आप सभी के लिए नया वर्ष मंगलमय हो ।
Happy 2011 to one and all.

.