Monday, May 14, 2012

कार्टून तो आप हैं जिन्हें कार्टून समझने की बुद्धि ही नहीं...

कार्टून समझना , कार्टूनों के बस का तो है नहीं, इसलिए उन्होंने इतना हंगामा मचा दिया संसद में। सज़ा किसने भुगती? उन विद्वानों को जिन्होंने अथक परिश्रम से NCERT की पुस्तक डिजाईन की थी। इस्तीफ़ा देना पड़ा उन्हें। उस कार्टून में डॉ अम्बेदकर का अपमान कतई नहीं था, फिर भी बात-बात पर तुनकने वाले सांसदों नेबवाला करके बलि चढ़ा दी एक निर्दोष की।

साठ वर्ष पहले जब एक ज़हीन कार्टूनिस्ट 'शंकर', जिसने असंख्य राष्ट्रीय पुरस्कार पाये थे, ने यह कार्टून बनाया था तब अम्बेदकर भी थे, जिन्होंने कभी स्वयं को अपमानित नहीं महसूस किया था उस कार्टून द्वारा, लेकिन अफ़सोस की आजकल के कार्टून-नेता , बिना बात का बतंगड़ बनाकर , संसद को असली मुद्दों से भटकाते हैं और खामियाजा भुगतती है मासूम जनता।

एक नज़र इस कार्टून पर भी, जिसने छीनी विद्वानों की नौकरी और संसद को बनाया मछली-बाज़ार।


http://zealzen.blogspot.in/2012/05/blog-post_8714.html

.


मीठे मुगालते...

एक समय था जब मुगालते पालने में मज़ा आता था,
और उनके टूटने पर दुःख होता था !
आज भी मुगालते पालने में मज़ा आता है,
बस फर्क इतना ही है की उनके टूटने पर
दुःख नहीं होता , बस यही लगता है कि इसकी
'एक्सपायरी डेट' आ गयी !
फोकस नए पर शिफ्ट हो जाता है....

Zeal

Sunday, May 13, 2012

Be careful Dev !

कुछ बातें सिलसिलेवार---

१- भगवा वस्त्रों के साथ मुल्ली-टोपी और पोप की टोपी, कैप और हैट और पगड़ी जंचती नहीं।
२- सत्यवादियों और स्पष्टवादियों को राजनीति और कूटनीति की बैसाखी की ज़रुरत नहीं होती।
३- आरक्षण एक कोढ़ है , फिर दलितों के नाम से आरक्षण की बात क्यों की गयी ? और मुस्लिम-दलित और इसाई-दलित क्या होता है? जो जागरूक नहीं है , पढ़ा-लिखा होते हुए भी अज्ञानी है , जो राष्ट्र-हित में न सोचता हो वो सभी दलित ही तो हैं । फिर ऐसे दलितों को आरक्षण देने से लाभ क्या? अजगर करे न चाकरी, सबके दाता राम की तर्ज पर ये आरक्षण का लाभ लेते हैं और सामान्य जनता अपना हक मारे जाने पर खून के आँसू रोती है।
४- इस दलित आरक्षण से सत्ता में एक से बढ़कर बे-शऊर लोग बैठे हैं जो पूरे प्रांत का स्तर गिरा रहे हैं। सबसे बड़ा उदाहरण उत्तर-प्रदेश है।
५- कौआ हो अथवा हंस, जब वो अपनी चाल बदलता है तो औंधे मुंह गिरता ही है।
६- जनता जब किसी को सर आँखों पर बैठाती है, तो उससे बड़ी अपेक्षाएं पैदा कर लेती है। उससे एक छोटी सी भी गलती होने पर माफ़ नहीं करती।
७- सनद रहे-- बड़े लोगों को छोटी सी भूल पर भी "बड़ी-सजा" ही मिलती है।

अतः, भूल से भी कोई भूल हो ना.......

वन्दे मातरम् !

.

Saturday, May 12, 2012

इतना हो हल्ला और बवाला क्यों ?


इसमें आपको अपमान किसका दिख रहा है ? नेहरू का अथवा आंबेडकर का ? अथवा सत्य को बेहद ज़हीन तरीके से दर्शाया गया है ?

नज़र अपनी- अपनी ! किसी को गिलास आधा भरा दीखता है तो किसी को आधा खाली। मुझे तो गिलास की पारदर्शिता और पानी की कल-कल करती तरंगें दिखती हैं।

मेरे नज़रिए से उपरोक्त कार्टून में , कार्टूनिस्ट ने सत्यता को बखूबी दिखाया है। नेहरू की तानाशाही दिखाई है । जबकि आंबेडकर द्वारा उस तानाशाही को रोकने का अथक प्रयास दिख रहा है। जिस गति से नेहरू हांकना चाहते थे सभी उच्च पदस्थ लोगों को, उसका पुरजोर विरोध दिखाया गया है , बुद्धिमानों द्वारा घोंघों पर सवार होकर , जिस पर नेहरू की चाबुक कारगर नहीं हो रही थी...

इस कार्टून में आंबेडकर का अपमान तो कतई नहीं दिख रहा हाँ, नेहरू का असली चेहरा ज़रूर सामने आ रहा है।

Hats off to the great Cartoonist.

Zeal

जात-पात का जिम्मेदार कौन ?

जात-पात का जिम्मेदार कौन है ?---किसने बढ़ावा दिया इस जाति आधारित जनगणना को ?

-------------------

भारत की जाति आधारित जनगणना [Census] में घरेलु काम करने वाली महिलाओं [ Housewives] को वैश्या , भिखारी तथा कैदी की श्रेणी में रखा है ।


इस category में रखने के पीछे कारण दिया गया की ये सभी [Economically non-productive ] हैं । अर्थात कुछ कमाते धमाते नहीं। इसलिये फालतू लोगों को इकठ्ठा कर दिया। अब अधिकारी महोदय को क्या कहें। अच्छा किया हम लोगों को हमारी औकात बता दी।


सुबह से रात मर-मर कर घर संभालो करो और बदले में तमगा क्या मिला है --" निकम्मे भिखारी "


बड़ा निडर अधिकारी है भाई, इतना साहसिक कार्य करते हुए ज़रा भी नहीं डरा?


एक और तो भाषण देते हैं, घर-बच्चे संभालो । दूसरी ओर कमासुत न होने के कारण भिखारी का दर्जा देते हैं?


एक घरेलु महिला की एक्सिडेंट में मौत होने पर मुआवजा भी कम ? वाह भाई वाह ! क्या जलवे हैं मर्दों के ?


एक घरेलु महिला [housewife] के कामों की कोई कीमत नहीं ?....अरे तो फिर गिनती भी मत करो हमारी । कीड़े - मकोड़ों को गिनता है भला कोई ?


भिखारियों की इज्ज़त भी मिटटी में मिला दी...बिचारे काटोरा लिए दिन भर में २०० रूपए तो कमाते ही होंगे।


ओर ये वेश्याएं ?...अच्छी कमाई करती होंगी ?....फिर घरेलु महिलाओं के साथ clubbing करके क्यूँ बिचारी वैश्या ओर भिखारी को नीचा दिखा रहे हैं।


वैसे आपका क्या ख्याल है ?...Housewives....वैश्याएँ....कैदी ओर भिखारी , क्या सभी को एक ही श्रेणी में रखना उचित है ?

Zeal

Friday, May 11, 2012

यह घोषणा सुकूनदायी लगी...

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपने प्रदेश की चिंता है। उसके विकास की चिंता है। अपने किसानों की चिंता है।

श्री शिवराज सिंह ने किसानों से मुखातिब होकर उनसे कहा की वे कृषि की अहम् भूमिका से ही राज्य का विकास देख रहे हैं। किसान की मेहनत व्यर्थ नहीं होने दिया जाएगा। गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। यदि पुराने बारदाने में गेहूं आएगा तब भी खरीदा जाएगा और यदि बारदाने की कमी के चलते खुला गेहूं लाया जायगा तब भी उसे खरीदा जाएगा और खुले गेहूं को रखने की व्यवस्था कर ली गयी है। अब तक जो भी विघ्न आये या फिर उपस्थित किये गए, उनको दूर कर लिया गया गया है। १३८५ रूपए , प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा और याद रहे-- गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जायेगा।। आप न ही निराश होयें, न ही चिंतित। आपकी मेहनत ही हमारी समृद्धि का आधार है।

जय जवान
जय किसान

Thursday, May 10, 2012

इस हैवानियत का शिकार हुयी मासूम रिंकल.



सिन्धी हिन्दू लड़की - रिंकल कुमारी को किडनैप करके उसे जबरदस्ती इस्लाम कबूल करवाया। उस मासूम ने धर्म परिवर्तन करने से इनकार किया लेकिन उस पाकिस्तानी दरिन्दे ने कोर्ट की अवमानना की और राष्ट्रपति तक को धत्ता बता दिया। खुले आम हथियारों और असलहों से लैस उसके आदमी कोर्ट के बाहर और अन्दर भरे हुए थे। किसी भी हिन्दू को वहां रहने की अनुमति नहीं थी। रिंकल कोर्ट में रोई चिल्लाई, कल्पी , लेकिन उसकी चीखों को नहीं सुना गया। उस दरिन्दे ने कोर्ट और राष्ट्रपति तक को धमकी दे दी की यदि रिंकल उसे नहीं दी गयी तो वह पूरे मीरपुर को आग लगा देगा। फिर भेंट चढ़ी एक हिन्दू लड़की , इस इस्लामी हैवानियत की। हमारी नाकारा मीडिया सो रही है , कभी नहीं दिखती इन अत्याचारों को जो सदियों से हिन्दुओं पर हो रहा है।

Check the link given below for more details......

http://marvisirmed.com/2012/04/18/rinkle-kumari-the-new-marvi-of-sindh/

.