आठ मार्च (महिला दिवस) पर दिल्ली दुष्कर्म
पीडिता को "इंटरनेश्नल वुमन ऑफ करेज अवार्ड" दिया जाएगा। लेकिन अफ़सोस की
बलात्कारियों को फांसी देकर पीडिता को न्याय नहीं दिया जाएगा। कष्ट और
अपमान से लुटी पीडिता को अवार्ड चाहिए या फिर न्याय?
कल 5 मार्च को इंदौर में सिविल जज परीक्षा की तैय्यारी कर रही छात्र के साथ गैंग-रेप हुआ !
क्या बदला हमारे देश में ? स्त्री को कोई सुरक्षा मिलेगी या फिर वो यूँ ही मात्र एक उपभोग की वस्तु बनकर लुटती रहेगी?
इस
देश में नारी की जो स्थिति थी, वो अब पहले जैसी नहीं है, स्त्री को मात्र
एक कमोडिटी समझ कर उपभोग किया जाता है, फिर दूध में पड़ी मक्खी की तरह फेंक
दिया जाता है।
स्त्रियाँ अपना सम्मान और सुरक्षा स्वयं करें। अच्छे
बुरे पुरुष की पहचान आसानी से संभव नहीं अतः दूरी बना कर रखें। कितना भी
कोई अच्छा लगे उसे संदेह के घेरे में ही रखें। भावनाओं में ना बहें ,
सावधान रहें ! सचेत रहें!
Zeal