Showing posts with label Women's day. Show all posts
Showing posts with label Women's day. Show all posts

Wednesday, March 6, 2013

महिला दिवस या मज़ाक ?

आठ मार्च (महिला दिवस) पर दिल्ली दुष्कर्म पीडिता को "इंटरनेश्नल वुमन ऑफ करेज अवार्ड" दिया जाएगा। लेकिन अफ़सोस की बलात्कारियों को फांसी देकर पीडिता को न्याय नहीं दिया जाएगा।  कष्ट और अपमान से लुटी पीडिता को अवार्ड चाहिए या फिर न्याय?

कल 5 मार्च को इंदौर में सिविल जज परीक्षा की तैय्यारी कर रही छात्र के साथ गैंग-रेप  हुआ !

क्या बदला हमारे देश में ? स्त्री को कोई सुरक्षा मिलेगी या फिर वो यूँ ही मात्र एक उपभोग की वस्तु बनकर लुटती रहेगी?

इस देश में नारी की जो स्थिति थी, वो अब पहले जैसी नहीं है, स्त्री को मात्र एक कमोडिटी समझ कर उपभोग किया जाता है, फिर दूध में पड़ी मक्खी की तरह फेंक दिया जाता है।

स्त्रियाँ अपना सम्मान और सुरक्षा स्वयं करें। अच्छे बुरे पुरुष की पहचान आसानी से संभव नहीं अतः दूरी बना कर रखें। कितना भी कोई अच्छा लगे उसे संदेह के घेरे में ही रखें। भावनाओं में ना बहें , सावधान रहें ! सचेत रहें!

Zeal

Thursday, March 8, 2012

महिला दिवस या फिर एक मज़ाक ?

* आज न्यायालय में स्त्रियाँ , न्याय की मांग करते हुए , लाचार और हताश होकर निर्वस्त्र हो रहीं हैं ।
* विधायकों द्वारा यौन शोषण किये जाने पर स्त्रियाँ , खून करने पर मजबूर हो रही हैं , क्यूंकि न्यायलय से तो न्याय मिलेगा नहीं।
* छोटी-छोटी बच्चियां बलात्कार का शिकार हो रहीं हैं ।
और यहाँ -'महिला दिवस' मनाकर क्या सिद्ध किया जा रहा है ? हर देश में ठीक है , लेकिन भारत देश में महिला-दिवस निरर्थक है ।

Tuesday, March 8, 2011

महिला दिवस या फिर पाखण्ड ?

मन चंगा तो कठौती में गंगा । यदि मन में प्रेम है , विश्वास है , संवेदनाएं हैं तो इश्वर भी हर किसी में दिखता है। अन्यथा रोज हरि नाम जपने से भी कुछ नहीं होने वाला ।

इसी तरह माँ के लिए हर दिन होता है , पिता के लिए हर दिन होता है , प्रेम के लिए भी हर दिन और हर क्षण होता है , फिर एक दिन के लिए Mother's day , father's day , valentine's day मनाने का क्या औचित्य ? माता-पिता से प्रेम भी मात्र एक दिन के लिए , बाकि दिन व्यस्त ? और valentine's day ?...३६३ दिनों के गुलाब का हिसाब कौन रखेगा ? बस १४ फरवरी का गुलाब अमर हो गया? बाकि जो रात-दिन धड़का उसका क्या ? अरे valentine तो मुमताज़ थीं शाहजहाँ की , जिसकी याद में बना ताजमहल सूरज की रौशनी में दमकता है और रात की चांदनी में जगमगाता है हर दिन ।

अब इन सबसे बढ़कर आया है 'महिला दिवस' । महिलाओं को मूर्ख बनाने के लिए इस दिवस की भी रचना कर दी गयी । कौन से सुर्ख -पर निकल आते हैं इस दिन ? कौन सी ताजपोशी कर दी जाती है किसी महिला की इस दिन ? अरे विवाह में तो सोने चांदी से तौलकर विदा कर ही देते हैं , की खुश रहेगी सारी जिंदगी इसी में , शिकायत भी नहीं करेगी । अब एक महिला दिवस बनाकर कौन सा तमगा मिलने वाला है किसी महिला को । समानता का ज़माना है , जब पुरुष दिवस नहीं है तो ये महिला-दिवस का पाखण्ड क्यूँ ?

आज ब्लॉग भ्रमण के दौरान एक पुरुष की टिपण्णी पढ़ी जिसमें महिलाओं का सम्मान करने की बात कही गयी थी। और पुरुषों से स्वयं को बदलने की अपील की गयी थी । हँसी आ गयी पढ़कर की ये जनाब तो मौका पाते ही महिला ब्लॉगर्स का अपमान करते हैं और यहाँ शराफत का मुखौटा लगाये प्रवचन मुद्रा में हैं। अरे भाई इस दोहरे चरित्र की क्या जरूरत है ।

हम सभी स्त्री और पुरुष होने के पहले , इंसान हैं और हम सभी में मानवीय गुण और अवगुण दोनों हैं । झूठा दिखावा करने से कोई लाभ नहीं है । मन में इज्ज़त नहीं है तो महिला दिवस के नाम पर जबरदस्ती इज्ज़त न करो भाई , न ही घडियाली सहानुभूति दिखाओ। जो पुरुष अपनी माँ की इज्ज़त करना जानते हैं , वो अपनी पत्नी को भी पूरा सम्मान देते हैं । और जो पुरुष , अपने घर की स्त्री को सम्मान देना जानते हैं वो पराई स्त्री का भी सम्मान करते हैं ।

इसलिए महिला-दिवस के नाम पर महिलाओं को सम्मान देना मात्र एक पाखण्ड है । कृपया अपनी ऊर्जा न बर्बाद करें इस प्रकार के अनावश्यक दिवसों में । आठ मार्च की जगह वर्ष के ३६४ दिनों में से किसी भी दिन यदि ज़रुरत के वक़्त आप किसी महिला के काम आ सकें और उसके लिए मन में आदर और स्नेह का भाव रख सकें तो वही सच्चे अर्थों में एक स्त्री को सम्मान देना हुआ , अन्यथा सब दिखावा है।

कन्या-भ्रूण हत्या , दहेज का चलन , बढ़ते बलात्कार की घटनाएं बता रही हैं , महिला-दिवस के पाखण्ड को।


आभार ।