Showing posts with label BJP. Show all posts
Showing posts with label BJP. Show all posts

Tuesday, January 20, 2015

गुलामी की पराकाष्ठा

छब्बीस जनवरी को गणतंत्र दिवस है या "ओबामा दिवस" ! पग-पग अमेरिका, भारत को डूज़ और डोंट्स बता रहा है ! हमारे गणतंत्र दिवस पर हमें ही बताया जा रहा है की कहाँ पर फ्लाई-ज़ोन हो और कहाँ ना हो ! हम स्वतंत्र हैं या परतंत्र ? गणतंत्र दिवस हमारा है या फिर अमेरिका का ! मोदी जी इतना डेस्परेट (आकुल-व्याकुल) क्यों हैं ओबामा को बुलाने के लिए ?

यही वो गुलाम भारत है , जहां "विदेशी कंपनी मेक-डोनाल्ड" में एक भारतीय बच्चे को बेइज़्ज़त करके बाहर निकाल दिया गया ! अरे अगर भारतीयों से प्रेम होता तो उस मासूम से बच्चे को सीने से लगाकर उस मेक-डोनाल्ड आउटलेट को बंद करवा देते !

लेकिन इन्हें तो "विदेशी" ही ज्यादा अज़ीज़ हैं !

ZEAL

क्या सोचा था हमने और क्या हो रहा है !

क्या सोचा था हमने और क्या हो रहा है ! बहुत उम्मीदों के साथ जिताया था इन लोगों को !


Friday, January 16, 2015

कोई भी ऐरा-गैरा आ सकता है

जैसे ही कोई अच्छा व्यक्ति किसी राजनीतिक दल को ज्वाइन करता है उसका स्वयं का अस्तित्व खत्म हो जाता है ! अतः किरण बेदी का भाजपा ज्वाइन कर लेना कोई हर्ष का विषय नहीं है ! अब वे मात्र एक कठपुतली बनकर रह जाएंगी ! भाजपा तो स्वयं मुसलामानों के हाथों में नाच रही है ! आज सरकार ने घोषणा कर दी है कि अल्पसंख्यकों के बच्चों को 'आधार' के माध्यम से स्कॉलरशिप दी जाएंगी ! हिन्दुओं कि तो कोई गणना ही नहीं है इस सरकार में ! वे केवल बच्चा पैदा करें और सुविधाएं मिलें मुस्लिमों को ? नज़मा हेप्तुल्लाह ने बड़ी फुर्ती से पत्र सभी राज्यों को जारी कर दिया है ! अब "शाज़िया इल्मी" के आने के तो जो गुल खिलेंगे वो आप सबको पता ही है ! भाजपा में कोई सेंसर नहीं ! कोई भी ऐरा-गैरा आ सकता है ! भाजपा जब शाज़िया जैसों को अपना सकती है तो समझिए इसका घोर पतन हो चुका है !भाजपा का अपनी कोई पहचान नहीं , कोई आइडियोलॉजी नहीं ! सिर्फ थाली का बैगन मात्र है !

Thursday, April 18, 2013

रणनीति

हम सभी मोदी जी को ही अगले प्रधानमन्त्री के रूप में देखना चाहते हैं , इसमें कोई दो राय नहीं है। क्योंकि मोदी एक शेर है और राजा तो शेर ही होता है जिसकी एक गर्जना से सभी थर्रा उठते हैं। जिस तरह से JDU आदि बौखलाए हुए हैं वो मोदी के नाम का ही प्रताप है।

महाभारत में श्रीकृष्ण ने युद्ध जीतने के चार विकल्प बताये हैं -- साम ,दाम , दंड और भेद। सनद रहे मोदी मात्र एक ही विकल्प हैं , अन्य तीन विकल्प भी हैं हमारे पास। हालात को देखते हुए ही रणनीति बनायी जाती है और किसी भी हालत में अपनी strategy, आउट नहीं की जाती अन्यथा मौके की तलाश में बैठा दुश्मन घेराबंदी कर लेता है , अतः चौकन्ने रहना ज़रूरी है।

किसी भी बात के लिए उतावलापन [Desperation] ठीक नहीं है। धैर्य अपेक्षित है आपसे।

अपना उद्देश्य है -- "कांग्रेस हटाओ देश बचाओ " ....अतः भाजपा कैसे सत्ता में आये ,उसी पर सोचें और समाधान ढूँढें।

तुरुप का पत्ता हमारे पास ही है , बस भाजपा के आने की देर है।

Zeal

Thursday, January 24, 2013

वे भयभीत हैं...

कांग्रेस पार्टी आतंकित है , आजकल वह कॉकरोच से भी डर जाती है इसीलिए भगवा जैसे पवित्र रंग से भी आतंकित हो रही है।

मेरे विचार से इस डरी हुयी जमात को और ज्यादा आतंकित करना चाहिए ! भाजपा को अपनी पार्टी का एक ड्रेस-कोड बनाना चाहिए और पार्टी सदस्यों को भगवा शॉल और सदरी का प्रयोग करना चाहिए ताकि इन देशद्रोहियों की ज़बान लड़खड़ाये कुछ बकने से पहले!

Zeal

Monday, December 17, 2012

बहारों फूल बरसाओ , मोदी का रंग छाया है ...




 नरेन्द्र मोदी की हैट्रिक --बधाईयाँ, मिठाईयाँ, शहनाईयां---मोदी दिल्ली आओ --स्वागत है ..

Zeal

Sunday, July 8, 2012

भाजपा का सेनापति

कांग्रेस हमारी दुश्मन है और भाजपा हमारी सेना , लेकिन हमारी सेना के पास नेतृत्व और नैतिकता की कमी हो गयी है। २०१४ से पहले इन दोनों कमियों को दुरुस्त कर लेने में ही भलाई है। अपने दिग्गज और कर्मठ श्रेष्ठ नेताओं को कभी निकाल बाहर कर देती है तो कभी पार्टी में रखकर ही उसके अस्तित्व को समाप्त कर देती है। चुनिन्दा लोग या तो पार्टी से टूटकर कांग्रेस को सशक्त करते हैं या फिर स्वयं ही निराश होकर अस्तित्व विहीन हो जाते हैं। भाजपा को ये समझना चाहिए की वो क्या गलती कर रहे हैं। समय रहते समेटना होगा सब कुछ और एक आदर्श व्यवस्था लागू करनी होगी पार्टी में। सबसे ज़रूरी है कि नेतृत्व एक सक्षम व्यक्ति के हाथों में दिया जाए। सेनापति श्रेष्ठ होगा तो सेना का मनोबल भी बना रहता है और हमारी जीत भी सुनिश्चित रहती है।