Showing posts with label Patel. Show all posts
Showing posts with label Patel. Show all posts

Tuesday, August 7, 2012

राजनैतिक महत्वाकांक्षा

गुलामी की बेड़ियों में जकड़ी जनता अब जागरूक हो गयी है। शायद कुछ ज्यादा ही जागरूक हो गयी है। जिसे देखो वही अपनी पार्टी बनाना चाहता है। अन्ना और केजरीवाल की महत्वाकांक्षाओं का बुखार अब केशूभाई पटेल पर भी छा गया है। मोदी के विरोध में लोग राजनैतिक पार्टियाँ बना कर मनभावन सपने देखने में लगे हुए हैं। लेकिन किसके हाथ में नेतृत्व सौंपना है वो अभी भी जनता के ही हाथ में है। चलिए देखते हैं भारत भूमि का भविष्य क्या है। इस राजनैतिक उथल-पुथल का परिणाम क्या होगा।

Zeal

Saturday, February 4, 2012

'बापू' का पछतावा--डैड , चिंता-फिकर नॉट !!

कल रात 'बापू' मेरे सपने में आये, कहने लगे - "मुझे अपनी भूल पर भारी पछतावा है , पटेल की जगह नेहरु को प्रधानमन्त्री बनाकर बहुत बड़ी भूल की थी मैंने। यदि 'सदार पटेल' को प्रधानमन्त्री बनाया होता तो आज भारत को ये दुर्दिन नहीं देखना पड़ता। मेरे बच्चों मेरी भूल को दोहराना मत, उखाड़ फेंको विदेशियों को। दिव्या, मेरी लाडली , कुछ करो , ख़तम कर दो इस परिवारवाद को । किसी सच्चे और इमानदार को ही बैठाना अब गद्दी पर, जो देश और देशवासियों के बारे में सोचे, स्विस खातों में काला धन न भरे"। -----मैंने कहा-- " बापू, चिंता-फिकर नॉट , हम हैं न ! इस बार कोई माई का लाल ही बैठेगा गद्दी पर , न कोई इटालियन , न ही कोई ब्रितानी। डैड , आपकी गलती का प्रायश्चित हम करेंगे और भारतमाता को असली आज़ादी दिलायेंगे और अखंड भारत बनायेंगे। ये भारत भूमि अभी 'पटेलों' और 'देश के लालों' से खाली नहीं हुयी है।

हम लाये हैं तूफ़ान से , कश्ती निकाल के,
इस देश को रखना मेरे बच्चों संभाल के।

जय हिंद
जय भारत,
वन्दे मातरम्

Zeal