Showing posts with label Narendra Modi. Show all posts
Showing posts with label Narendra Modi. Show all posts

Thursday, December 31, 2015

सबका साथ, सबका विकास ! आधे को सब्सिडी , आधे को ठेंगा

भारतवर्ष में समय-समय पर असुरों का जन्म हुआ है । कभी कोई आकर अखंड भारत को दो टुकड़ों में बाँटता है, कोई जात-पाँत में, कोई आरक्षण के नाम पर दो टुकड़े करता है और अब मोदी सरकार ने देश को अमीर और गरीब में बाँट दिया ।
.
जिन्नाह ने हिन्दू मुस्लिम बांटे, आंबेडकर ने हिंदुओं को बांटा दलित और सवर्ण में । मोदी ने देश को ही बाँट दिया अमीर और गरीब में । इतिहास में इनका नाम लिखा जायेगा विभाजनकारी-षड्यंत्रकारियों में ।


Monday, January 6, 2014

सफलता का कोई शॉर्ट-कट नहीं होता।

सफलता का कोई शॉर्ट-कट नहीं होता।---जो रातों रात दिल्ली का मुख्यमंत्री बन जाए और बिना कोई काम करे प्रधानमन्त्री बनने के सपने देखे , उसे आम नहीं कहते , उसे सीआइए का एजेंट कहते हैं।--गुजरात , मध्य प्रदेश, गोवा , राजस्थान आदि कि सरकारें निष्ठा के साथ अपना काम कर रही हैं , कभी बड़बोलापन नहीं दिखाया , नाजायज़ सपने नहीं देखे ! लेकिन आजकल जो बरसाती मेंढ़कों और गिरगिटों कि जो खेप आयी है , उसे तो बस रातों रात सब कुछ पा लेना है जैसे ! मेहनत, लगन, निष्ठा और राष्ट्रहित का जज़बा होना बेहद ज़रूरी है ! वादा खिलाफी , मासूम जनता कि अपेक्षाओं से खिलवाड़ , बात बात पर पलटना , ये सब अच्छे नायकों के गुण नहीं होते !

Sunday, September 15, 2013

सटीक निर्णय

कोई भी विरोध उगते सूरज को आसमान पर आने से रोक नहीं सकता। मोदी का उदय हो चुका है। बीजेपी ने बहुत सही फैसला , सही समय से लिया है! मोदी जी के नाम की घोषणा से विधान सभा चुनावों में भी बहुत लाभ मिलेगा ! यही सही समय था घोषणा का जब मोदी की लोकप्रियता अपने चरम पर है और उनके चाहने वालों का उत्साह भी। यदी कोई और निर्णय लिया जाता तो करोड़ों लोग निराश हो जाते।

बीजेपी के सही एवं सटीक निर्णय का ह्रदय से स्वागत है।

Saturday, July 27, 2013

"अंधरा देखे मूड़ पिराये अंधरा बिन रहा ना जाए "

जिन लोगों को नंगा करके एअरपोर्ट पर जांच की जाती ,है  वही लोग तुर्रमखां बने मोदी के खिलाफ वीजा ना देने के लिए फर्जी दस्ताखों के साथ चिट्ठी लिखते हैं। इतना भी नहीं जानते की ओबामा को अच्छे-बुरे की परख है। उसे पता है कि महामूर्ख भी बैठे हैं हमारी संसद में और उनके बचकाने खिलवाड़ पर ध्यान नहीं देना है। डरे हुए कांग्रेसियों को मोदी से इतना खौफ है की ---"अंधरा देखे मूड़ पिराये अंधरा बिन रहा ना जाए "

Saturday, July 13, 2013

कुबुद्धि कहें ? दुर्बुद्धि या फिर मंदबुद्धि कहें ऐसे लोगों को ?

"गाडी के नीचे कुत्ता आ जाए तो भी हमें दर्द होता है , तो फिर यदि इंसान के साथ दुर्घटना हो तो निसंदेह दर्द होगा ही होगा !"

"कहीं पर भी यदि कुछ बुरा हो जाए तो दुःख होना स्वाभाविक ही है!"-

इतनी सी बात समझना मुश्किल हो रहा है क्या लोगों को ? "कौआ कान लेकर भागा " --गंवारों की पहचान यही है , बिना सोचेसमझे हल्ला मचाने लगते हैं !

चैनल चला रहे गीदड़ों और कांग्रेसियों को लगा की मोदी ने मुसलमानों को कुत्ता कहा गया है।

और मुसलमान? क्या उन्हें स्पष्ट समझ आ रहा है की बोलने वाले का intention क्या है , या फिर सबको अर्थ का अनर्थ करने में ही मज़ा आ रहा है?

कुबुद्धि कहें ? दुर्बुद्धि या फिर मंदबुद्धि कहें ऐसे लोगों को ?

Thursday, July 11, 2013

भारत का बेटा भारत पर शासन करे

एक किताब यूरोप में जले तो - मुस्लिम प्रदर्शन भारत में !

एक कार्टून डेनमार्क में बने तो - मुस्लिम भड़के हिंदुस्तान में !

एक किताब छपे लन्दन में रुश्दी की तो - मुस्लिम दंगे भारत में !

एक फ़तवा ईरान में जारी तो - मुस्लिम जलूस हिन्दुस्तान में !

एक मस्जिद टूटे काठमांडू में तो - मुस्लिम एतराज हिंदुस्तान में !

इसराइल करे फिलिस्तीन पर हमला तो - जवाब सडको पर देते मुस्लिम हिन्दुस्तान में !

बौध और मुस्लिम के लड़ाई का म्यांमार में झगडा तो - मुस्लिमो से पिटे हिन्दू हिंदुस्तान में !

क्या हिंदुस्तान में पागल कुत्ते यूँ ही हिंदुस्तान की जनता को काटते रहेंगे ?

या इनका कुछ इलाज भी है ??

एक ही विकल्प - भारत का बेटा भारत पर शासन करे और भारत की आत्मा को प्रतिष्ठत करे !

Monday, December 17, 2012

बहारों फूल बरसाओ , मोदी का रंग छाया है ...




 नरेन्द्र मोदी की हैट्रिक --बधाईयाँ, मिठाईयाँ, शहनाईयां---मोदी दिल्ली आओ --स्वागत है ..

Zeal

Monday, November 12, 2012

शादी का घोडा..

धन्य हैं यशवंत सिन्हा जिन्होंने बहुत सटीक जड़ दिया -- " राहुल शादी का घोडा हैं जो अक्सर बिदक कर खड़ा हो जाता है , चलता ही नहीं "

चलो अच्छा हुआ भाजपा ने भी मुंह खोलना सीख लिया वरना ये भी मनमोहन की चुप्पी ही फौलो कर रहे थे। 'टिट फॉर टैट ' का ज़माना है अब लोग मोदी को हत्यारा और बन्दर कहेंगे तो क्या राहुल को घोडा भी न कहा जाएगा ?

Tit for tat,
Don't touch my hat,
You will kill my dog,
I will kill your cat.

दूसरा गाल सामने नहीं करेंगे बल्कि एक हाथ से देगा तो दोनों हाथ से खायेगा! संभल के जबान खोलना कांग्रेसियों !

वन्दे मातरम् !

Tuesday, August 7, 2012

राजनैतिक महत्वाकांक्षा

गुलामी की बेड़ियों में जकड़ी जनता अब जागरूक हो गयी है। शायद कुछ ज्यादा ही जागरूक हो गयी है। जिसे देखो वही अपनी पार्टी बनाना चाहता है। अन्ना और केजरीवाल की महत्वाकांक्षाओं का बुखार अब केशूभाई पटेल पर भी छा गया है। मोदी के विरोध में लोग राजनैतिक पार्टियाँ बना कर मनभावन सपने देखने में लगे हुए हैं। लेकिन किसके हाथ में नेतृत्व सौंपना है वो अभी भी जनता के ही हाथ में है। चलिए देखते हैं भारत भूमि का भविष्य क्या है। इस राजनैतिक उथल-पुथल का परिणाम क्या होगा।

Zeal

Sunday, June 24, 2012

एक शरीफ प्रधानमंत्री की तलाश है---

नितीश ने मांग की है की एक शरीफ और सेक्युलर प्रधानमन्त्री होना चाहिए भारत का। मैंने तो बहुत सोचा , मुझे तो कांग्रेस के सिवा दूसरा कोई शरीफ और सेक्युलर दिखाई नहीं दिया। तो फिर २०१४ में लुटेरों को दुबारा जिता दिया जाये ? या फिर श्री श्री १००८ स्वामी नितीश कुमार को ही प्रधानमंत्री बना दिया जाए ?

राष्ट्रपति की तो मारा-मारी चल ही रही है। UPA , आनन्-फानन में अपना मनचाहा चुन ही लेगी, लेकिन प्रधानमन्त्री किसे बनाएं ?

Zeal

Friday, June 22, 2012

मोदी का खौफ

डर किस्से लगता है ? सत्यनिष्ठ , ईमानदार और दृढ निश्चयी लोगों से। कुछ लोग मोदी के खिलाफ दुष्प्रचार में लगे हुए हैं। उन्हें मोदी अहंकारी लगने लगे हैं। कोई उन पर साम्प्रदायिक होने का आरोप लगता है। कोई उन्हें सभी को साथ लेकर चलने की नसीहत देता है।

मोदी दृढ-निश्चयी हैं । लगन के साथ , निस्वार्थ रूप से विकास कार्यों में लगे रहते हैं, और इसका लाभ उठा रहा है गुजरात का हर एक नागरिक। लेकिन अफ़सोस की कुछ छिछोरे निंदकों के कारण सारा भारत इस पिता-तुल्य महान शख्सियत की सेवाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।

मोदी आप तो बढे चलो। असुरक्षा की भावना से ग्रस्त इन अवरोध स्वरुप तुच्छ लोगों की मत सुनो। इनका काम ही दूसरों को नीचा दिखाना , क्यों ये लोग वो नहीं बन सकते जो आप हैं। न ही ये आप की तरह निर्भीक हैं, न ही दृढ-निश्चयी।

मार्ग में आने वाले दुर्बुद्धि ईर्ष्यालुओं को उनके अंजाम तक पहुंचा दिया जाएगा। कितने दिन भौकेंगे ये लोग ? सभी देशभक्त आपके साथ हैं, दो-चार छुटभईयों को इग्नोर करते चलिए। भाव नहीं मिलेगा तो स्वयं ही शांत हो जायेंगे खिसियानी बिल्ली की तरह।

Zeal

Monday, April 9, 2012

शिखण्डी बन गया जेंटलमैन

मोदी जी जैसे गर्वीले, निष्ठावान, देशभक्त नेता के होते हुए मनमोहन सिंह जैसे अकर्मण्य लोग प्रधानमन्त्री बने बैठे हैं, जिनका ईमान मर गया है और स्वाभिमान खो गया है । काश मनमोहन सिंह ने इतिहास पढ़ा होता तो वे जानते की देश के लिए जान देने वाले नेता ( नेताजी बोस, सरदार पटेल, विवेकानंद, बिस्मिल , भगत सिंह ,अशफाक उल्ला और चन्द्र शेखर आज़ाद) जैसे होते हैं। इन्होने तो अपनी शिक्षा-दीक्षा पर भी बट्टा लगा लिया। शिखण्डी बनने से क्या फायदा भला ?

Tuesday, April 3, 2012

Time 100 poll -- Modi


मोदी जी के दुश्मनों ने उनके खिलाफ वोट करके उनका स्थान नीचे कर दिया है, ताकि 'Time 100 poll' में उनका नाम न आ सके। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके "Definitely" आप्शन पर क्लिक करें और अपना वोट दें।
---
http://www.time.com/time/specials/packages/article/0,28804,2107952_2107953_2109997,00.html

Zeal

Thursday, March 15, 2012

चोर की दाढ़ी में तिनका

फेसबुक पर मोदी के खिलाफ भी लिखने वाले कुछ कम नहीं हैं। लेकिन वे तो बौखलाए हुए नहीं हैं । मस्त गज के समान विचरण करते हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस बौखलाई हुयी क्यों है? कहीं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता छीन रही है , तो कहीं लेखकों की ID ही ब्लाक कर रही है । इतना भी क्या घबराना। कहीं चोर की दाढ़ी में तिनका तो नहीं ?

Sunday, September 18, 2011

नरेंद्र दामोदर भाई मोदी , हमें आपकी ज़रुरत है

१७ साल की आयु में अपने परिवार को त्यागकर समस्त देशवासियों को अपना परिवार मान लिया और आज की तारीख तक अपने देशवासियों की सेवा में लगे हुए हैं। गुजरात प्रदेश जो दंगों के लिए ही जाना जाता था वहां उनके शासन काल में पूर्ण शान्ति है। कभी कर्फ्यू तक नहीं लगा। उन्हें बदनाम करने के उद्देश्य से गोधरा काण्ड का उन्हें जिम्मेदार बताया गया। लेकिन दुष्टों के मंसूबे सफल नहीं हुए और एक कामयाब मुख्यमंत्री के पाक-साफ़ दामन पर कीचड उछालने वालों ने अपने मुंह की खायी।

आज गुजरात एक सबसे सफल , सबसे धनी , सबसे उन्नत और सबसे शांतिपूर्ण राज्य है। पूरे राज्य को एक पिता का साया मिला हुआ है। यहाँ हिन्दू-मुस्लिम के मध्य भेदभाव पैदा करने वालों की भी दाल नहीं गली। इस राज्य में हिन्दू-मुस्लिम दोनों ही अपने मुख्य मंत्री में समान आस्था रखते हैं।

जो अपने निस्वार्थ व्यक्तित्व, अपने ओजस्वी कर्मों , अपने निश्छल प्रेम द्वारा करोड़ों का दिल जीतकर ऊँचाइयों को छूने लगता है , उससे अनायास ही ईर्ष्या रखने वाले पैदा हो जाते हैं और उनके खिलाफ एकजुट होकर गन्दगी फैलाते हैं। लेकिन इतने ओजस्वी व्यक्तियों के साथ परमपिता कदम दर कदम उसे अपनी शक्ति से नवाजता है, और हर मुश्किल से लड़ने की ताक़त देता है।

हमारे देश का दुर्भाग्य यही है की यहाँ जो कर्मठ लोग होते हैं उनके योगदानों , उनकी समाज-हित की भावना को और उसके आध्यात्मिक मोह, जो समस्त जनता के लिए है , उसे नकार दिया जाता है। इसीलिए तरक्की की गति बहुत धीमी है हमारे देश में।

यदि लोग दूसरों में कमियां तलाशने के बजाये , उनके योगदानों पर अपना ध्यान केन्द्रित करें तभी उन्हें इस ओजस्वी हस्ती की प्रभुता समझ आएगी अन्यथा हम ऐसे कर्मठ व्यक्तियों को पहचानने में बहुत देर कर देंगे और देश को घोटालेबाज ले डूबेंगे।

नरेंद्र भाई मोदी जी आपकी ज़रुरत केवल गुजरात की जनता को ही नहीं अपितु सम्पूर्ण भारत को है। हम आपको अपने देश के प्रधानमन्त्री के रूप में देखना चाहते हैं। हम आप जैसे पिता का साया अपने सर पर अनंतकाल तक चाहते हैं। ईश्वर आपको हर क्षेत्र में विजय दिलाये। दुश्मन आपका बाल भी बांका न सकें। आपकी जीत हो, आपकी जीत में हम देशवासियों की जीत हैं।

नरेंद्र दामोदर भाई मोदी की जय हो।

भारत माता की जय हो ।

Zeal