Showing posts with label surrogate mother. Show all posts
Showing posts with label surrogate mother. Show all posts

Wednesday, November 10, 2010

वन्ध्यत्व -एक अंतिम उपाय -- Surrogacy

Surrogacy एक वैकल्पिक उपाय हैं उन दम्पतियों के लिए , जो किन्हीं कारणोंवश माता-पिता नहीं बन सकते। एक स्त्री जो surrogate मदर बनती है , वो गर्भाधान से लेकर पूरे गर्भकाल तथा प्रसव होने तक की स्वीकृति देती है। प्रसव के बाद शिशु अपने biological parents अथवा intended parents [ जिनके लिए गर्भ धारण किया हो है ] , को मिल जाता है।

उपयोगिता -
  • वन्ध्यत्व के केस में या [female infertility]
  • यदि कुछ चिकित्सकीय कारनों से स्त्री को गर्भधारण में खतरा हो तब
  • single parent [ स्त्री अथवा पुरुष ] , जो अपना स्वयं का बच्चा चाहते हों।
  • Homosexual couple


Surrogacy के प्रकार - इसके दो प्रकार हैं ।

१-Traditional Surrogacy -
२-Gestational Surrogacy -

Traditional Surrogacy- इसमें स्त्री अपने स्वयं के गर्भ को धारण करती है। इसमें तीन प्राकर से गर्भ धारण हो सकता है -

१- Sexual intercourse [Natural insemination ]-
२-Artificial insemination - ये प्रक्रिया डाक्टर द्वारा हेल्थ क्लिनिक में ही हो सकती है ।

[अ]- Intrauterine insemination- [IUI]
[ब]-Intracervical insemination - [ICI]

इसमें intended पिता उस स्त्री का पति ही होता है, अतः पति के ही स्पर्म इस्तेमाल होते हैं। लेकिन यदि कोई समलैंगिक दम्पति है , अथवा सिंगिल परेंट है , तो डोनर स्पर्म का भी इस्तेमाल होता है।

Gestational Surrogacy -

इसमें surrogate mother के गर्भाशय में एम्ब्रियो [भ्रूण]को धारण कराया जाता है । जिसमें egg तथा sperm , intended parents के होते हैं अथवा donated भ्रूण भी हो सकता है। इसमें surrogate mother , गर्भ धारण से लेकर प्रसव तक के खर्चे को ले लेती है , अतः इसे commercial Surrogacy भी कहते हैं।

यदि Gestational carrier , कोई खर्चा न ले, केवल निस्वार्थ तथा सेवा भाव से गर्भ धारण करे तो इसे 'Altruistic Surrogacy ' कहते हैं। ये अक्सर दोस्त/सहेली द्वारा intended parents के लिए किया जाता है।

इस प्रक्रिया में शामिल लोग -

१-Biological or intended parents- वो दम्पति जो बच्चा चाहता है।
२-surrogate mother- जो दूसरी स्त्री के हित के लिए गर्भ धारण करती है।
३-चिकित्सक ।
४-वकील .
५- Surrogacy agency .

कानूनी प्रक्रिया -

Surrogacy प्रक्रिया में कानून व्यवस्था काफी complex तथा अनिश्चित है । इसमें surrogate माँ भी legal होने का दावा कर सकती है। कालान्तर में कोई परेशानी ना आये इसके लिए intended parents , प्रारम्भ से ही , कोर्ट द्वारा , माता-पिता का नाम certificate पर लिखवा लेते हैं ।

बहुत से देशों में [आस्ट्रलिया, जापान, सौदी अरेबिया , कनाडा, फ़्रांस इटली, हंगरी , होन्ग-कोंग ] आदि में commercial Surrogacy प्रतिबंधित है। जबकि बेल्जियम , नीदरलैंड, युक्रेन तथा UK आदि में यह लीगल है।
भारत में यह legal है। विदेशों से हजारों की संख्या में Surrogacy के लिए लोग भारत आते हैं।


Ethical issues -

मनोवैज्ञानिकों के अनुसार , इस प्रक्रिया में surrogate माँ तथा बच्चे में भावनात्मक जुड़ाव कम ही होता है। अतः कोई परेशानी नहीं होती है कालांतर में।

--------------