उपयोगिता -
- वन्ध्यत्व के केस में या [female infertility]
- यदि कुछ चिकित्सकीय कारनों से स्त्री को गर्भधारण में खतरा हो तब
- single parent [ स्त्री अथवा पुरुष ] , जो अपना स्वयं का बच्चा चाहते हों।
- Homosexual couple
Surrogacy के प्रकार - इसके दो प्रकार हैं ।
१-Traditional Surrogacy -
२-Gestational Surrogacy -
Traditional Surrogacy- इसमें स्त्री अपने स्वयं के गर्भ को धारण करती है। इसमें तीन प्राकर से गर्भ धारण हो सकता है -
१- Sexual intercourse [Natural insemination ]-
२-Artificial insemination - ये प्रक्रिया डाक्टर द्वारा हेल्थ क्लिनिक में ही हो सकती है ।
[अ]- Intrauterine insemination- [IUI]
[ब]-Intracervical insemination - [ICI]
इसमें intended पिता उस स्त्री का पति ही होता है, अतः पति के ही स्पर्म इस्तेमाल होते हैं। लेकिन यदि कोई समलैंगिक दम्पति है , अथवा सिंगिल परेंट है , तो डोनर स्पर्म का भी इस्तेमाल होता है।
Gestational Surrogacy -
इसमें surrogate mother के गर्भाशय में एम्ब्रियो [भ्रूण]को धारण कराया जाता है । जिसमें egg तथा sperm , intended parents के होते हैं अथवा donated भ्रूण भी हो सकता है। इसमें surrogate mother , गर्भ धारण से लेकर प्रसव तक के खर्चे को ले लेती है , अतः इसे commercial Surrogacy भी कहते हैं।
यदि Gestational carrier , कोई खर्चा न ले, केवल निस्वार्थ तथा सेवा भाव से गर्भ धारण करे तो इसे 'Altruistic Surrogacy ' कहते हैं। ये अक्सर दोस्त/सहेली द्वारा intended parents के लिए किया जाता है।
इस प्रक्रिया में शामिल लोग -
१-Biological or intended parents- वो दम्पति जो बच्चा चाहता है।
२-surrogate mother- जो दूसरी स्त्री के हित के लिए गर्भ धारण करती है।
३-चिकित्सक ।
४-वकील .
५- Surrogacy agency .
कानूनी प्रक्रिया -
Surrogacy प्रक्रिया में कानून व्यवस्था काफी complex तथा अनिश्चित है । इसमें surrogate माँ भी legal होने का दावा कर सकती है। कालान्तर में कोई परेशानी ना आये इसके लिए intended parents , प्रारम्भ से ही , कोर्ट द्वारा , माता-पिता का नाम certificate पर लिखवा लेते हैं ।
बहुत से देशों में [आस्ट्रलिया, जापान, सौदी अरेबिया , कनाडा, फ़्रांस इटली, हंगरी , होन्ग-कोंग ] आदि में commercial Surrogacy प्रतिबंधित है। जबकि बेल्जियम , नीदरलैंड, युक्रेन तथा UK आदि में यह लीगल है।
भारत में यह legal है। विदेशों से हजारों की संख्या में Surrogacy के लिए लोग भारत आते हैं।
Ethical issues -
मनोवैज्ञानिकों के अनुसार , इस प्रक्रिया में surrogate माँ तथा बच्चे में भावनात्मक जुड़ाव कम ही होता है। अतः कोई परेशानी नहीं होती है कालांतर में।
--------------