Sunday, November 25, 2012

आम आदमी को टोपी पहना दी

 हिन्दुओं के वोट विभाजित करने के लिए केजरीवाल ने बनायीं तीसरी पार्टी (आम आदमी की पार्टी) ! पहले खुद तो आम बनकर जीना सीख लेता , खुद को तो खासमखास बनाकर रखना चाहता है , ये आम आदमी को क्या समझेगा जो अपनी टीम के ख़ास लोगों को ही नहीं समझ सका ! इससे लाख दर्जे बेहतर तो "शिव सेना" है जिसने हिन्दू वोट बंटने ना पाए इसलिए सर्व सम्मति से भाजपा को अपना समर्थन देकर हिन्दुओं की एकता को अखंड किया है !केजरीवाल ने अपनी महत्वाकांक्षा और स्वार्थ के चलते ये "आम आदमी की पार्टी" बनायी है ! नाम और स्वार्थ का भूखा है ! यदि वह निस्वार्थ देश की सेवा करना चाहता है तो मोदी का साथ क्यों नहीं दिया ! मोदी के नेत्रित्व में क्यों नहीं ?  एक और एक मिलकर ग्यारह होते हैं , अकेले अकेले तो दोनों की ही कोई औकात नहीं रह गयी ! सिर्फ शासक बनना चाहता है !  सत्ता में बैठकर राजसी भोग करना चाहता है ! अन्ना के साथ जुड़कर अन्ना  के मुद्दे जन लोकपाल  की बधिया  बैठा दी , अब मुस्लिम तुष्टिकरण और हिन्दू वोट तोड़कर पता नहीं कौन सी देश सेवा करेगा !--

मोदी केजरीवाल से सौ गुना बेहतर विकल्प है !

केजरीवाल को कोई भी देशभक्त नहीं लगता ! सब नालायक और निकम्मे हैं ! अगर कोई सद्बुद्धि वाला नेता है तो बस केजरीवाल ही है ! लेकिन शायद उन्हें ये नहीं पता की एक बार 'नेता' बनने  का रोग लग जाए तो वापस "आम आदमी" बनना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है !  काश वो सच में आम आदमी का दुःख दर्द समझ सकता!  उसने तो राजनीति की सीढयाँ चढ़ने के लिए जालीदार टोपी पहन ली और आम आदमी को टोपी पहना दी !

Thursday, November 22, 2012

ब्लॉगर्स का संशय बना मुसीबत--मदद करें कृपया !

kya baat ajkal apni post me DIVAS ban kar comment karna band kar diya kya. on इस देश में शिक्षा की भी क़द्र होती तो...

Anonymous on 10/10/12
--------------------------------------------------------------------------------------

उपरोक्त टिपण्णी में आरोप है की दिव्या और दिवस एक ही हैं!  कुछ समय पूर्व अनवर जमाल को संशय हुआ था की मुम्बई के डॉ रूपेश श्रीवास्तव और दिव्या एक ही हैं , डॉ रूपेश तो अब इस दुनिया में नहीं  हैं लेकिन दिव्या अभी तक सबका खून पीने के लिए जीवित क्यों है ?-- फिर वाणी गीत जी को संशय था की रचना जी और दिव्या एक ही हैं ! शालिनी कौशिक को तो दिव्या स्त्री ही नहीं लगती , उन्हें संशय है की वह एक पुरुष है !

हे भगवान् , क्या कोई है इस पूरे ब्लॉगजगत  में , जो  मेरी मदद कर सके और मुझे मेरे , मैं ही होने का प्रमाण पत्र दे सके ?

सनद रहे आपका दिया हुआ प्रमाण पत्र , मेरे जीते-जी और मेरे मरणोपरांत मेरे काम आएगा !

आपका एहसान रहेगा मुझ पर-------आपके प्रमाण पत्र के इंतज़ार में---

सादर,
आपकी दिव्या
 'Zeal'
 Anonymous
on 10/10/12

Wednesday, November 21, 2012

दिव्या श्रीवास्तव के प्यारे-प्यारे 54 बच्चे ...

 निकट की बस्ती में काम करने वाले मजदूरों के बच्चे , जो मेरे भी बच्चे हैं !

 नेहा , धीरज और छोटू

 मेरे बच्चों की टीम के सबसे बड़े बच्चे, इन्हें तो आप पहचानते ही हैं !

 54 बच्चों के माता-पिता (दिव्या और उसके पति))


आज की तारीख में मेरे पास 54 बच्चे हो गए हैं। इनके लिए मेरे जैसे मिडिल क्लास व्यक्ति को कुछ विशेष नहीं करना पड़ता।  बस उन्हें पढ़ाती  हूँ ! थोडा देशभक्ति की बातें और चरित्र निर्माण की दिशा देती हूँ। उनके लिए यथा सामर्थ्य (ज्यादा महँगा नहीं) , स्कूल का बैग, पेन्सिल, टिफिन बॉक्स , उनके लिए कपडे , कभी-कभी फल आदि लाती हूँ , (शेष उनके मजदूर माता-पिता ही करते हैं)! आजकल, चित्र में दिख रहे बच्चे  'नेहा" और धीरज तथा अन्य तीन बच्चों के साथ एक नाटक की तैय्यारी करवा रही हूँ जो संभवतः 26 जनवरी को प्रदर्शित होगा , township के सभी गणमान्य लोगों के सम्मुख! मेरे इस प्रयास में मेरे पड़ोस के बहुत से अन्य लोग भी शामिल हो रहे हैं मेरे साथ , जिससे मुझे अपने ध्येय तक पहुँचने में आसानी हो रही है !

मेरे विचार से अन्य लोग भी इस तरह से गरीब बच्चों को गोद ले सकते हैं और उनका जीवन संवार सकते हैं !

जय हिन्द !
जय भारत !

भारत भाग्यविधाता !


01- आतंकित सा दिखता कण कण- हाहाकार मचाते ...........जनगण्
02- खोज रहे फिर से नव जीवन्- सौ करोङ टूटे उलझे .......मन
03- बनते जाते है दुखदायक- स्वार्थपरयण से ............अधिनायक
04- हे मां हमको ये बतला दे- किसकी अब हम बोलें .......जय हे
05- सुन कर होता है मन आहत- कर्ज़ में डूबा मेरा......... भारत ... ...
06- देश मेरे क्यूं ना बतलाता- कहां है तेरा........... भाग्यविधाता
07- रो रो कहते पांचों आब..
कहां खो गया वो .................पंजाब .
08- मांग रहा है फिर से हिन्द- वापस ला दो मेरा ...........सिन्ध
09- क्यूं बिगङे मेरे हालात- कहता गांधी का .................गुजरात
10- भूल के अपनी गौरव गाथा- गढ आतंक का बना ........मराठा
11- सूख रही अज़ादी की जङ- ढूंढ रहा अस्तित्व को .......द्राविङ
12- खोते जाते सब रस रंग- खोते जाते .................उत्कल बंग
13- घोटालों से हो कर घायल- शर्म से झुकते ....विन्ध्य हिमांचल
14- कहीं पे झगङा कहीं पे दंगा- हुईं प्रदूषित ..........यमुना गंगा
15- दबा के अपनी हरेक उमंग रोती ..........उच्छल जलधि तरंग
16- जाने हम हैं कैसे अभागे- जो ना ...........तव शुभना मे जागे
17- अब तो मां तू हमें जगा दे- ये ही ......तव शुभ आशिष मांगे
18- मां के चरण शत्रु का माथा- फिर तू ......गा हे तव जय गाथा
19- राष्ट्र को दें जीवन का क्षण क्षण- ऐसे हों भारत के ...जन गण
20- स्वार्थहीन हों राष्ट्र के नायक- जन-जन को हों...... मंगलदायक
21- सत्यदर्शिनी तेरी जय हे- पथ प्रदर्शिनी तेरी .............जय हे
22- सदा रहे शुभ कर्मों मे रत- ऐसा कर दे मेरा .............भारत
23- राष्ट्र हेतु निज शीश का दाता- ऐसा दे दे.......... भाग्यविधाता
24- राष्ट्र के सेवक जय हे जय हे- सच्चे रक्षक....... जय हे जय हे
25- भारत माता तेरी जय हे- विश्व विधाता तेरी ..............जय हे
26- रहे सदा तू अजर अमर हे- मां तेरी...... जय जय जय जय हे
--------------------------------------------------------------------------
(फेसबुकिया प्रदीप बहेती के सौजन्य से )

Monday, November 19, 2012

डॉक्टरों का अनैतिक चरित्र

पिछले एक माह से डॉक्टर शर्मा  और उनकी पत्नी मेरे पीछे पड़े थे उनका एमवे (Amway) का प्रोडक्ट खरीदने के लिए ! तीन प्रकार की दवाईयां (मल्टी विटामिन , कैल्शियम  और प्रोटीन पाऊडर) जबरदस्ती बेचना चाहते थे मुझे (कुल बिल सात हज़ार का ) ! हमने संकोचपूर्ण शालीनता से बहुत टाला की नहीं लेना है मुझे , लेकिन डॉक्टर शर्मा और पत्नी अब सेल्स पर्सन बन चुके हैं , शर्म-हया बेच चुके हैं , पीछे पड़  कर अपना प्रोडक्ट बेचते हैं ! आखिर उन्होंने मेरी मेहनत  की कमाई के 2100 रूपए झटक ही लिए , जिसमें उन्होंने मल्टी-विटामिन का एक डिब्बा 120 गोलियों वाला जबरन थमा दिया ! उस पर उन्हें कितना प्रतिशत लाभ हुआ ये वो ही जानें !  अब सोचिये वे अपने हर मरीज़  को कितना मूर्ख बनाते होंगे जब उन्होंने एक स्वस्थ व्यक्ति को भी बेचने में सफल रहे ?

इस प्रकार से हुआ मुनाफ़ा उनकी अतिरिक्त कमाई है !

डाक्टर शर्मा सरकारी अस्पताल में अच्छे ओहदे पर हैं , बंगले  सहित सभी सुविधा मिली हुयी है ! लेकिन जिस समय उन्हें अस्पताल में मरीजों को देखना चाहिए वे प्रॉक्सी मारकर लोगों को एमवे के प्रोडक्ट्स खरीदने के लिए सहमत करने में अपनी ऊर्जा व्यय करते हैं ! और वहां सरकारी अस्पताल में मरीज तकलीफ में छटपटाते  रहते हैं !

आप लोगों से निवेदन इन विदेशी कंपनियों के बिछाए जाल से दूर रहिये ! स्वदेशी इस्तेमाल करिए और ऐसे पीछे पड़ने वाले चिपकू-चाटू और पकाऊ  लोगों से सावधान रहिये !

डॉक्टरों से निवेदन है, अपनी नैतिकता बरकरार रखिये , जो समय मरीजों के लिए मुक़र्रर है उसे अपने धन-लाभ में मत उपयोग कीजिये ! इंतज़ार कर रहे मरीज़ का भी वक्त उतना ही कीमती  होता है जितना आपका ! इस प्रोफेशन की गरिमा बनाए रखिये और अपनी जिम्मेदारी समझिये !

जब तक हर व्यक्ति का चरित्र ऊंचा नहीं होगा, तब तक देश का विकास असंभव है !
 
जय हिन्द
जय भारत

Zeal

Saturday, November 17, 2012

विरोधाभासी दृष्टिकोण

विरोधाभासी दृष्टिकोण हमारे द्वारा ना अपनाए जाने का कारण यह है की हमारा इंसानी दिमाग अव्यवस्था से डरता है और स्वतः ही मौजूदा अनुक्रम को चुनौती देने वाले नए विचारों को ख़ारिज या नज़रंदाज़ कर देता है !
जब कोई नयी संभावना पेश की जाती है जो प्रचलित धारणा को चुनौती देती हो तो यह महत्वपूर्ण होता है की आप उस प्रचलित धारणा के इतिहास को समझने में सक्षम हों और यह भी समझा पाएं की इस तरह की धारणा जब पहली बार स्थापित की गयी तब हमारे समाज से कहाँ गलती हो गई।

कभी तो प्रचलित धारणा के विरुद्ध प्रश्न करो --

  • गांधी को राष्ट्र पिता क्यों कहा गया ? किसी और को क्यों नहीं ?
  • गरीबी से दम तोड़ते बच्चों के देश में बाल दिवस नेहरू के नाम पर क्यों ? बिस्मिल और आज़ाद के नाम पर क्यों नहीं ?
  •  दहेज़ कन्या पक्ष क्यों दे?. वर पक्ष क्यों नहीं ?
  •  विदा होकर लड़की ही ससुराल क्यों जाए और माता-पिता से दूर की जाए ? क्यों न घर जमाई बनाया जाए दामादों को और लड़के रहें अपने माता-पिता से दूर ? 
  •  लड़की होने पर उत्सव किया जाए , कन्या भ्रूण हत्या की मानसिकता त्यागी जाए ? 
  • कन्या की उम्र यदि  दूल्हे से ज्यादा हो ऐसा निर्धारण कर दिया जाए तो ?
  • मुस्लिम तुष्टिकरण की जगह कोई और सनक पाली जाए चुनाव जीतने के लिए तो कैसा रहेगा ?  


Zeal 

Thursday, November 15, 2012

फेसबुक क्यों पसंद है ?





फेसबुक मुझे इसलिए पसंद है क्योंकि इस पर उन्माद के रोगियों को ब्लॉक करने की सुविधा है , और ब्लॉग मुझे इसलिए पसंद है क्योंकी इस पर उन्मादियों के कमेन्ट मॉडरेट करने की सुविधा है !

जय हिन्द !
वन्दे
मातरम् !